Face Mask Mandatory In Haryana

फोटो: Obelis Group

कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र हरियाणा में 4 जिलों में अनिवार्य हुआ फेस मास्क पहनना

हरियाणा सरकार ने अप्रैल 18 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले चार जिलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों में कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए, वहाँ और फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर के तीन अन्य जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। हरियाणा में सोमवार को दर्ज किए गए 234 मामलों में से 198 अकेले गुरुग्राम और 21 मामले फरीदाबाद से सामने आए।

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Haryana, face mask mandatory, Coronavirus

Courtesy: ZEE News