मुंबई में सबसे अमीर गणपति पंडाल का 316.40 करोड़ में किया गया बीमा
मुंबई के किंग्स सर्कल इलाके में जीएसबी सेवा मंडल के गणपति का 316 करोड़ रुपये का बीमा किया गया है। इसे मुंबई का सबसे अमीर गणेश पंडाल माना जाता है। यहां भगवान गणपति की मूर्ति को सोने, चांदी के अलावा अन्य कीमती चीजों से सजाया जाता है। यहां स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइयों, पार्किंग कर्मियों, सुरक्षा गार्जों के लिए भी इंश्योरेंस लिया गया है। विशेष जोखिम नीति के तहत स्थल परिसर के लिए भी बीमा लिया गया है।
Tags: Ganpati Mahotsav, Ganesh Chaturthi, Mumbai
Courtesy: News 18 Hindi