gautam adani

फोटो: News 18

भारत के सबसे धनवान शख्स बने गौतम अडानी

अडानी ग्रुप के गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए है। फोर्ब्स की रियल टाइम डेटा नेटवर्थ के मुताबिक अडानी की आय मुकेश अंबानी से अधिक हो गई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ 6.72 लाख करोड़ रुपये है जबकि अंबानी की नेटवर्थ 6.72 लाख कोरड़ रुपये है। बता दें कि बीते दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट हुई है। इस कारण रिलायंस ग्रुप की नेटवर्थ में कमी आई है। हालांकि अडानी के साथ ऐसा नहीं हुआ।

बुध, 26 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Richest Indian, Gautam Adani, Adani Group

Courtesy: ABP Live

Gautam Adani Meets Mamata Banerjee

फोटो: Times Now News

ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान गौतम अडानी ने की पश्चिम बंगाल में निवेश परिदृश्य पर चर्चा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिसंबर दो को राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में अडानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अडानी के साथ बैठक की ,अडानी ने बाद में ट्वीट किया, "@MamataOfficial, माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने लिखा "विभिन्न निवेश परिदृश्यों और पश्चिम बंगाल की जबरदस्त संभावनाओं पर चर्चा की। मैं अप्रैल 2022 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।"

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gautam Adani, mamta banerjee, investment scenario in west bengal

Gautam Adani

फोटो: Gulf News

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडानी

अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने नवंबर 24 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को भारत और एशिया में पहली बार सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए पछाड़ दिया। अक्षय ऊर्जा कंपनी, अडानी ग्रीन के भारतीय शेयर बाजारों में ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बाद अडानी की संपत्ति पिछले कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ी है। जबकि रिलायंस-अरामको डील रद्द होने के बाद अंबानी की कुल संपत्ति में थोड़ी गिरावट आई है।

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gautam Adani, Mukesh Ambani, asia richest billionaire

Courtesy: ZEE News

Mukesh Ambani

फोटो: Forbes India

मुकेश अंबानी बने देश के सबसे अमीर व्यक्ति, 14 सालों से है शीर्ष पर कब्जा

रिलाइंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 93 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले सबसे अमीर भारतीय है। फोर्ब्स मैग्जीन की लिस्ट में मुकेश  अंबानी 2021 के सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे है। ये लगातार 14वां साल है जब वो देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में वो टॉप पर है। दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है जिनकी संपत्ति 78.8 बिलियन डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर मैगजीन ने शिव नाडर को जगह दी है। 

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Gautam Adani, Mukesh Ambani, Reliance Industries, Shiv Nadar

Courtesy: Zee News

Gautam Adani

फोटो: Financial Times

गौतम अडाणी के हाथों में मुंबई एयरपोर्ट की कमान

गौतम अडाणी ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है, जबकि 26 फीसदी हिस्सेदारी अभी भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास ही है। गौतम अडाणी ने खुद ट्वीट कर देश के दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर अपने अधिग्रहण की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने हजारों नए रोजगार पैदा करने का प्रयास करने की भी बात कही है। अडाणी ग्रुप के पास अब… read-more

बुध, 14 जुलाई 2021 - 02:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Gautam Adani, Mumbai Airport, National, business

Adani Group

फोटो: Digital Hayat

13 अरब $ के घाटे के बाद गौतम अडानी नहीं रहे एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

गौतम अडानी अपने शेयरों में भारी गिरावट के बाद एशिया के सबसे अमीर आदमी की दौड़ से बाहर हो गए हैं। हालांकि इस हफ्ते उनकी 77 अरब $ की निजी संपत्ति घटकर 63 अरब $ रह गई है। कथित तौर पर, 58 वर्षीय बिजनेस टाइकून को मॉरीशस स्थित 'अडानी-निवेश' फंड खातों के फ्रीज होने के बाद 4 दिनों में लगभग 13 बिलियन $ का नुकसान हुआ है। दुर्भाग्य से,इन फंडों में अडानी समूह की संपत्ति का 90% हिस्सा है।

शुक्र, 18 जून 2021 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Adani Groups, Gautam Adani, Stocks

Courtesy: News 18

Gautam Adani

फोटो: Fortune India

विदेशी फंड के तीन अकाउंट फ्रीज होने से अडानी ग्रुप को हुआ बड़ा नुकसान

अडानी ग्रुप में 43,500 करोड़ का निवेश करने वाले तीन विदेशी फंड्स पर नेशनल सिक्यूरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने रोक लगा दी है, जिससे अडानी ग्रुप  के शेयर्स में भारी गिरावट आई है। तीनों प्रतिबंधित फंड्स अलबुला इनवेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इनवेस्टमेंट फंड ने अडानी ग्रुप की चार कंपनियों में 43,500 करोड़ रुपये निवेश किए थे। माना जा रहा है इससे अडानी की संपत्ति को 55 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।   

सोम, 14 जून 2021 - 01:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Gautam Adani, Adani Group, National, business

Courtesy: Aajtak News

Mukesh Ambani

फोटो: The Economic Times

एक ही दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 33 हज़ार करोड़ से अधिक का इज़ाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक ही दिन में 33301 करोड़ रुपये का इज़ाफा हुआ है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर की ताजा सूची के अनुसार वह दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। वहीं एशिया में वह अभी भी पहले स्थान पर हैं। वहीं अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर की ताजा सूची में 17वें और एशिया में तीसरे नंबर पर हैं।

शनि, 29 मई 2021 - 11:52 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Reliance Industries, Mukesh Ambani, Forbes Real Time Billionaire Index, Gautam Adani

Courtesy: Live Hindustan

Gautam Adani Becomes Second richest man in Asia

फोटो: Jansatta News

गौतम अडानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

घरेलू शेयर बाजार में मई 18 को लगातार दूसरे दिन आए जबरदस्त उछाल से दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की नेटवर्थ में खूब इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो दिनों में गौतम अडानी की नेटवर्थ 6.05 अरब $ बढ़ी है। फिलहाल अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ से अधिक है। गौतम अडानी की नेटवर्थ में हुए इजाफे के बाद वो एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।   

शुक्र, 21 मई 2021 - 12:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Gautam Adani, Asia, 2nd Richest Man in Asia, business

Courtesy: news 18 hindi

Found Natural gas in Mumbai

फोटो: DNA India

अडानी और वेलस्पन को मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में मिला प्राकृतिक गैस का भंडार

अडानी समूह और वेलस्पन एंटरप्राइजिज लिमिटेड के संयुक्त उद्यम ने मार्च 15 को बताया की मुंबई के अपतटीय क्षेत्र के आवंटित ब्लॉक में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। एडब्ल्यूईएल को आवंटित ब्लॉक के 714.6 वर्ग किलोमीटर में फैले क्षेत्र में मिला है जो मुंबई अपतटीय इलाके के ताप्ती-दमण क्षेत्र में स्थित है। अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी के अनुसार इस गैस की खोज भारत को गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की और ले जाएगी। 

सोम, 15 मार्च 2021 - 08:45 PM / by Shruti

Tags: Natural Gas, Adani Groups, Welspun, Gautam Adani, Indian Economy