School

फोटोः AajTak

लड़कियों को सैन्य कॉलेज और सैन्य स्कूल में मिलेगा एडमिशन

केंद्र सरकार ने अक्टूबर 6 को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया। केंद्र सरकार ने हलफनामे में कहा कि लड़कियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के साथ राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज और देश के पांच राष्ट्रीय सैन्य स्कूल में एडमिशन ले सकेंंगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 से आवश्यक बुनियादी ढाँचा और तार्किक में परिवर्तन किया जाएगा। जून 2022 से लड़कियों को प्रवेश परीक्षा में बैठने देने की अनुमति दी जाएगी। 

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: RIMC, RMS, Girls education, Admission

Courtesy: News18 Hindi

Education

फोटो: DNA India

UGC नेट और गेट पास छात्राओं को हर माह मिलेगी पांच हजार रुपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ विश्वविद्यालय ‘शोध मेधा छात्रवृत्ति’ के साथ दो अन्य स्कॉलरशिप की शुरुआत करेगा, जिसके तहत UGC नेट और गेट पास छात्राओं को पांच हजार रुपये महीने की स्कॉलरशिप दी जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक राय ने कहा कि छात्र कल्याण निधि और शोध मेधा छात्रवृत्ति के तहत यह स्कॉलरशिप योजना नेट और गेट पास करने वाले गरीब बच्चों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करेगा। इस योजना के अंतर्गत तीन साल तक हर माह स्कॉलरशिप दी जाएगी। 

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 08:25 PM / by Shruti

Tags: Lucknow University, Girls education, Scholarship, Research Scholar

Courtesy: NEWS18 NEWS

Basanti Devi

फोटो: Nari.Punjabkesari

‘आदिवासी महिला’ जो खुद को शिक्षित कर अब पूरे इलाके को दे रही शिक्षा

राजस्थान की बसंती देवी जिनकी 13 वर्ष की उम्र में ही शादी हो गई, उस समय वह कक्षा 5वीं में पढ़ती थीं। सरकार ने शिक्षा कर्मी योजना की शुरुआत की जिसमें 5वीं तक पढ़े लोग भी आदिवासी क्षेत्रों में पढ़ा सकते हैं। इसी में उन्हें पढ़ाने का मौका मिला। साल 2000 में उन्होंने 600 रुपये महीने के वेतन और पति की मदद से पढ़ाई जारी रखते हुए 12वीं के साथ स्नातक भी किया और STC की डिग्री प्राप्त की। बसंती की पढ़ाई से प्रभावित होकर उनके पति ने भी ग्रेजुएशन किया और… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 05:50 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Rajasthan, Basanti Devi, Adivasi Women, Girls education, Women Inspiration

Courtesy: Dainik Bhaskar