कन्नड भाषा का अपमान करने के लिए Google ने दक्षिण भारत के लोगों से मांगी माफी
गूगल पर भारत की सबसे भद्दी भाषा सर्च करने पर रिजल्ट में कन्नड भाषा का नाम आता था। इसके बाद गूगल इंडिया ने माफी मांगते हुये कहा है कि, गलतफहमी और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कंपनी माफ़ी मांगती है। साथ ही गूगल ने कहा कि सर्च इंजन रिजल्ट, कंपनी की मानसिकता को नही दर्शाता है। कन्नड भाषा दक्षिण भारत मे लगभग 4 करोड़ लोगों के द्वारा बोली जाती है।
Tags: Google search, Technology, google india, दक्षिण भारत
Courtesy: Aajtak News