थावर चंद गहलोत

फोटो: Financial Express

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले कई मंत्रियों के बीच हुई उठापटक

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले कई नए फेरबदल किए गए हैं। इसमें 73 वर्षीय केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया और भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं को मध्य प्रदेश, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डॉ हरी बाबू को मिजोरम, गुजरात से भाजपा नेता मंगूभाई पटेल को मध्यप्रदेश और गोवा के राजेंद्र विश्वनाथ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बुध, 07 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Governor, Central Government, Modi Government, BJP

Courtesy: Financial Express

Yogi Adityanath

फोटो: NEWS NATION

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से दोबारा की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। जून 13 को हुई इस बैठक को मंत्रीमंडल विस्तार की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, कमला रानी वरूण और विजय कश्यप का निधन होने के बाद मंत्रालय में कई पद खाली हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर राजनीतिक समीकरण के लिए मंत्रीमंडल विस्तार किया जा सकता है।

सोम, 14 जून 2021 - 09:20 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Yogi Adityanath, Elections, Governor, Uttar Pradesh

Courtesy: Dainik Bhaskar