केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले कई मंत्रियों के बीच हुई उठापटक
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले कई नए फेरबदल किए गए हैं। इसमें 73 वर्षीय केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया और भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं को मध्य प्रदेश, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डॉ हरी बाबू को मिजोरम, गुजरात से भाजपा नेता मंगूभाई पटेल को मध्यप्रदेश और गोवा के राजेंद्र विश्वनाथ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।