Gurupatwant Singh

फोटो: News Room Post

विश्व कप मैच में धमकी को लेकर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज: गुजरात

अहमदाबाद पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी और प्रतिबंधित संगठन "सिख फॉर जस्टिस" के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पन्नू ने 5 अक्टूबर को गुजरात का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, विशेषकर टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के लिए धमकी जारी की थी। पन्नू के खिलाफ 121 (ए), 153 (ए) (बी), 505 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधियां… read-more

शुक्र, 29 सितंबर 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, world cup 2023, gurpatwant singh pannu, khalistan terrorist, FIR

Courtesy: Navbharat Times

NIA

फोटो: Twitter

पंजाब में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त

खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकवादी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज चंडीगढ़ और अमृतसर में गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त कर ली। भारत में गैरकानूनी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख पन्नू को 2020 में वांछित आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। वह पंजाब में 20 से अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। 

शनि, 23 सितंबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Khalistani terrorist, gurpatwant singh pannu, property, confiscated, Chandigarh, NIA

Courtesy: Aajtak News

gurpatwant singh pannu

फोटो: Punjab News Express

पंजाब मतदान से पूर्व खालिस्तानी आतंकी के वीडियो को लेकर अलर्ट जारी

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू जो सिख फॉर जस्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई है। वीडियो में पन्नू ने पंजाब में फरवरी 19 को रेल पंजाब बंध का ऐलान किया है। इस वीडियो में पन्नू ने पंजाबी सिंगर और एक्टर दीप सिद्धू की मौत को राजनीतिक हत्या बताया है। पन्नू ने कहा कि भारत सरकार को दीप सिद्धू की मौत का बदला लेना चाहिए। 

शुक्र, 18 फ़रवरी 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Indian Intelligence Agency, Khalistan, gurpatwant singh pannu

Courtesy: AajTak News

CM Yogi

फोटो: First Post

सीएम योगी को मिली स्वतंत्रता दिवस पर झंडा नहीं फहराने की धमकी

गुरपतवंत सिंह पन्नून नाम के एक व्यक्ति ने अगस्त 6 को अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर से यूपी के सीएम योगी को अगस्त 15 को झंडा नहीं फहराने की धमकी दी। पन्नून का संबंध खालिस्तान समर्थक समूह से है, जिसे '' सिख फॉर जस्टिस' के नाम से जाना जाता है। साथ ही पन्नून ने कहा कि यूपी के सहारनपुर से रामपुर इलाके पर खालिस्तान का कब्जा होगा। हालांकि, पुलिस ने "फोन" की जानकारी हासिल करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 03:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: CM Yogi Adityanath, Khalistan, gurpatwant singh pannu

Courtesy: Prabhat Khabar