Indian hockey team moved into semifinal

फ़ोटो: Times of India

49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और हार्दिक सिंह ने गोल किये। जबकि भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन के चार गोल का बचाव किया। भारतीय टीम का मुकाबला अब सेमीफाइनल में बेल्जियम से होगा। 

सोम, 02 अगस्त 2021 - 08:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Hockey India, Indian Hockey Team, Britain, Tokyo Olympics

Courtesy: Aaj Tak News

Indian hockey team

फोटो: zee news

हॉकी में भारत ने वर्तमान चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत

भारत ने जुलाई 29 को पुरुष हॉकी में पूल ए के अपने मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत हासिल की है। भारत की ये 4 मैचों में तीसरी जीत है और वो 9 अंकों के साथ अपने पूल में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने पहले स्पेन और अब रियो ओलंपिक की विजेता अर्जेंटीना को हराकर ओलंपिक में वापसी करके मेडल की उम्मीद बरक़रार रखी है। 

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 06:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Hockey India, Tokyo Olympics, Olympic, Indian Hockey Team

Courtesy: 5gbaba

Indian hockey team won 3-0 against spain

फोटो: Times of India

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया

टोक्यो ओलंपिक में अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हरा दिया। भारत की ओर से पहले क्वार्टर में शुरुआती दो गोल रुपिंदर पाल ने दागे जबकि सिमरनजीत ने आखिरी क्वार्टर में तीसरा गोल किया। स्पेन की टीम आठ पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने के बाद भी उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। जीत के साथ भारत की ओलंपिक में मेडल की उम्मीद भी जिंदा है। इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया था। 

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 03:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo Olympics, Hockey India, Spain., India

Indian hockey team won their first game against new Zealand

फ़ोटो: Thebridge.in

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार आगाज़ हुआ है। भारतीय टीम ने पूल ए के मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह ने एक जबकि हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। जिससे भारत को न्यूजीलैंड पर यह बढ़त हासिल हुई। मैच के अंतिम पलों में न्यूजीलैंड ने काफी आक्रामक खेल दिखाया लेकिन वो भारत की रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रही। 

शनि, 24 जुलाई 2021 - 10:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Olympic, Hockey India, Tokyo, newzeeland

Courtesy: NDTV News

Olympic gold medalist Keshav datt has die

फ़ोटो: Scroll.in

दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का निधन

आज़ादी के बाद भारत की गोल्ड मैडलिस्ट हॉकी टीम का हिस्सा रहे केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 1948 और 1952 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीमों के एकमात्र जीवित सदस्य थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक जताया।  

बुध, 07 जुलाई 2021 - 06:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Hockey India, Keshav dutt, Mamata Banerjee, Olympic

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Yashodhara Scindia

फोटो: The Financial Express

खेल कल्याण मंत्री सिंधिया ने कहा स्कूल पाठ्यक्रम में हॉकी खेल होगा अब अनिवार्य

मध्यप्रदेश की खेल और युवा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने टी.टी. नगर स्टेडियम में, खेलो इंडिया की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कुछ बातें कहीं। संध्या ने कहा कि, ''स्कूल पाठ्यक्रम के एक भाग में हॉकी खेल को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा। इससे हम ना सिर्फ हॉकी को बढ़ावा देंगे बल्कि प्रदेश के कई स्कूल-कॉलेजों के बेकार पड़े परिसरों की अधोसंरचना विकास कर 'खेलो इंडिया' के तहत इसका बेहतरीन उपयोग कर सकते हैं।'' 

मंगल, 01 सितंबर 2020 - 05:08 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Hockey India, Madhya Pradesh, YASHODHARA RAJE SCINDIA

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR