Mohan Bhagwat

फोटो: ABP

आरएसएस मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा, मोहन भागवत ने भारत को आत्मनिर्भर बनने को कहा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का जश्न मनाने के साथ आज गर्व का दिन है। लंबे समय के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। अब समय आ गया है कि देशवासी मिलकर देश को आत्मनिर्भर बनाए। उन्होंने कहा कि लोगों को सोचना चाहिए कि वो देश को क्या दे रहे है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: RSS, Mohan Bhagwat, Independence Day, Nagpur

Courtesy: Zee News

Azadi Gaurav Padyatra

फोटो: Twitter

आज होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 'आजादी गौरव यात्रा' का समापन

पार्टी के एक पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रान्ति दिवस अगस्त 9 से शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 'आजादी गौरव यात्रा' आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में समाप्त होगी। इस यात्रा राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 6,750 किलोमीटर की दूरी तय की। इस 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन आज अगस्त 15 को दोपहर 3.30 बजे रायपुर के गांधी मैदान में होगा। 

सोम, 15 अगस्त 2022 - 01:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Congress, azadi gaurav padyatra, Independence Day

Courtesy: Amrit Vichar

Joe BIden

फोटो: ABP

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वतंत्रता दिवस पर दी भारत को बधाई

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश में अमृत महोत्सव मन रहा है। इस उत्सव की खास बधाई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दी है। जो बाइडेन ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश द्वारा निर्देशित ही भारत की लोकतांत्रिक यात्रा रही है। ये वर्ष खास है क्योंकि अमेरिका भारत के बीच राजनयिक संबंधों की भी 75वीं वर्ष गांठ मनाई जा रही है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Joe BIden, Independence Day, Amrit Mahotsav

Courtesy: Zee News

Independence Day

फोटो: News India

स्वतंत्रता दिवस पर मेड इन इंडिया तोप से दी गई तिरंगे को सलामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 15 को लाल किले पर झंडा फहराया। इसके बाद लाल किले से पहली बार स्वदेशी तोपों से सलामी दी गई। देश के 75 वर्षों के इतिहास में ये पहला मौका है जब सलामी देने के लिए स्वदेशी तोपों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इस बार डीआरडीओ द्वारा निर्मित स्वदेशी हॉवित्जर गन का से सलामी दी गई है। ये तोप दुनिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली आर्टिलरी गन में शामिल है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, Independence Day, ATAGS, 75th Independence Day

Courtesy: news 18

Delhi Security

फोटो: Republic Bharat

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे चप्पे पर चैकिंग जारी

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में चारचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली में आने और जाने वालों की लगातार चैकिंग की जा रही है। विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक के अनुसार दिल्ली में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 पहले ही लगी है। लाल किले के आस पास ड्रोन उड़ाने, पतंग उड़ाने पर भी रोक लगाई गई थी। निगरानी करने के लिए एक हजार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।
 

सोम, 15 अगस्त 2022 - 11:00 AM / by रितिका

Tags: Delhi, Delhi Security, Independence Day, Drone

Courtesy: ABP Live

PM Modi

फोटो: Quint Hindi

नए संकल्प, नए सामर्थ्य और नई राह पर आगे बढ़ने का अवसर : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 15 को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए कहा कि ये ऐतिहासिक दिन नई राह, नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम आगे बढ़ाने का समय है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत से प्रभावित हो रही है, इसे जारी रखने के लिए जरूरी है कि हम अंग्रेजों की मानसिकता से बाहर आकर अपनी धरती से जुड़े ताकि हमारी उड़ान अधिक ऊंची हो सके।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Independence Day, 75th Independence Day, PM Narendra Modi

Courtesy: ABP Live

draupadi murmu

फोटो: Navjivan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिया संदेश, कहा मेहनत से बना भारत भाग्य विधाता

देश की नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगस्त 14 की शाम को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत बतौर स्वाधीन देश 75 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माताओं ने सभी नागरिकों को समान अवसर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ने मार्च 2021 में दांडी यात्रा की यादों को जीवंत किया है। ये महोत्सव भारतीय जनता को समर्पित है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 09:15 AM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, Independence Day, Amrut Mahotsav

Courtesy: AajTak

PM Narendra Modi

फोटो: AajTak

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, गांधी, बोस, सावरकर और अंबेडकर को याद करने का उपयुक्त समय

देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से शहीदों को नमन किया। उन्होंने संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर, वीर सावरकर को याद करते हुए कहा कि आज हर बलिदानी को याद करने का मौका है। उन्होंने कहा कि बीते 75 वर्षों के दौरान देश ने पुरुषार्थ दिखाया है। देश पूरी ताकत के साथ विकास की दिशा में बढ़ रहा है। ऐसे में अगले 25 वर्ष बेहद अहम होने वाले है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 09:00 AM / by रितिका

Tags: Independence Day, 75th Independence Day, PM Narendra Modi address

Courtesy: ABP Live

High Alert

फोटो: Zoom News

दिल्ली में हाई अलर्ट के बीच मनेगा स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

आजादी के 75वें वर्ष की खुशी मनाने के लिए देश भर में तैयारी की गई है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। सुरक्षा के लिए 1000 कैमरों का उपयोग किया जाएगा, जिनकी मदद से लाल किले तक जाने वाले विशेष रूट पर नजर रखी जाएगी। लाल किले के आसपास पतंगबाजी करने पर भी रोक लगाई गई है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्क्रीनिंग कड़ी करने को कहा है।

रवि, 14 अगस्त 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: redfort, Independence Day, Security Forces, High Alert

Courtesy: ndtv

Yogi Adityanath

फोटो: Deccan Herald

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली बम की धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जनहित याचिका कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी को अगस्त 13 को बम की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सलमान सिद्दीकी ने योगी आदित्यनाथ और देवेंद्र तिवारी को उत्तरप्रदेश में बूचड़खानों बंद करने के संबंध में धमकी भरा पत्र लिखा था, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आलमबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। 

रवि, 14 अगस्त 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Yogi Adityanath, bomb threat, unidentified persons, devendra tiwari, Independence Day

Courtesy: Latestly News