J P Nadda

फ़ोटो: Getty Images

पश्चिम बंगाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे रथयात्रा की शुरुआत

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फरवरी 6 के दिन से राज्य में रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं, इस महीने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पांच प्रस्तावित यात्राओं में से दो का उद्घाटन कर सकते हैं। नदिया जिले में अभी तक इस रथयात्रा के लिए राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई है और मामला अदालत में विचाराधीन है। भाजपा का कहना है कि एक महीने पूर्व से अनुमति मांगने के… read-more

शनि, 06 फ़रवरी 2021 - 10:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, J P Nadda, west bengal government, West Bengal Election

Courtesy: Live Hindustan

J P Nadda

फ़ोटो: Getty Images

भाजपा ने चार राज्यों के लिए नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने देश के चारो राज्यो में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार बड़े चेहरों को चुनाव प्रभारी बनाया है और इसकी जानकारी पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने दी है। प्रभारी के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को असम, जी किशन रेड्डी को तमिलनाडु, प्रहलाद जोशी को केरल व अर्जुन राम मेघवाल को पुडुचेरी की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी के साथ साथ… read-more

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 11:18 AM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, BJP, Assembly Elections, Assam, Tamil Nadu, Kerala, Puducherry

Courtesy: Aajtak News

Uma bharti

फ़ोटो: Getty images

उमा भारती ने आलाकमान से की बीजेपी शासित राज्यों में शराबबंदी की अपील

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की दिग्गज नेता उमा भारती ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मांग की है कि पार्टी शासित राज्यों में शराबबंदी की जाए। उमा ने एक के बाद एक 8 ट्वीट कर यह मांग की है व एमपी के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ट्वीट कर टैग किया है। उन्होंने लिखा-"मध्य प्रदेश में शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने के बारे में सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। शिवराज चौहान का यह वक्तव्य अभिनंदनीय है।"

शनि, 23 जनवरी 2021 - 01:21 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Uma Bharti, alcohol, ban alcohol, J P Nadda

Courtesy: Aajtak news

J P Nadda

फ़ोटो: Getty images

राजस्थान भाजपा ने अंदरूनी गुटबाजी खत्म करने के लिए किया कोर कमेटी का गठन

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में चल रहे अंदरूनी झगड़े को खत्म करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 16 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया है। नड्डा द्वारा निर्देशित किया गया है कि महीने में एक बार इस कोर कमेटी की बैठक जरूर होगी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को भी इसका सदस्य बनाया गया है। इस 16 सदस्यीय कमेटी में 12 स्थायी व 4 अस्थाई सदस्य बनाए गए हैं जिसमें राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ओम माथुर व अन्य लोग… read-more

शनि, 23 जनवरी 2021 - 11:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, BJP, core committee, Rajasthan

Courtesy: Aajtak news

J P Nadda

फ़ोटो: Getty images

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे बंगाल में परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत

पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फरवरी 5 से राज्य में परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि परिवर्तन यात्रा राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों से गुज़रेगी व यात्रा से पूर्व जनवरी 30 व 31 को केंद्रीय गृहमंत्री व पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह कार्यकर्ताओं को बंगाल पहुंचकर संबोधित करेंगे। वहीं, राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस यात्रा से बीजेपी के लिए बड़े वोट बैंक के… read-more

शुक्र, 22 जनवरी 2021 - 10:49 AM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, BJP, West Bengal Election, Political Gathering

Courtesy: Aajtak news

J P Nadda

फ़ोटो: Getty images

चीन मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी घेरने की कोशिश की है। नड्डा ने कांग्रेस पर चीन के मसले पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है व लिखा- "हज़ारों किमी ज़मीन नेहरू द्वारा चीनियों को तोहफे में दी गई है और कांग्रेस चीन के सामने घुटने क्यों टेक देती है।" वहीं,नड्डा ने राहुल पर कोरोना के मसले पर देश का मनोबल गिराने का… read-more

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 03:08 PM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, Rahul Gandhi, India - China Standoff, INDIA CHINA BORDER ISSUE, jawaharlal nehru

Courtesy: Aajtak news

Rahul Gandhi and JP Nadda

फोटो: Twitter

जलीकट्टू खेल देखने तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी, शाम में जे पी नड्डा का भी दौरा

राज्य सरकार समर्थक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और कांग्रेस के  राहुल गांधी आज पोंगल पर्व देखने तिरुवल्लूर पहुंच रहें हैं। तमिलनाडु में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर राज्य सरकार और अन्य पार्टियां भी सजग हो गई हैं। जहां सत्ताधारी पार्टी एआईडीएमके ने राज्य में पोंगल पर्व पर उपहारों समेत नकद बांटा है, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी जलीकट्टू खेल देखने मदुरै पहुंच चुके हैं।

गुरु, 14 जनवरी 2021 - 01:10 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Tamil Nadu, Pongal, Rahul Gandhi, J P Nadda

Courtesy: AMAR UJALA

Mamta Banarjee

फोटोः The Hindu

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के समय मौजूद अफसर को बंगाल सरकार ने किया सम्मानित

पश्चिम बंगाल में भाजपा के चीफ जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के समय सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार तीन आईपीएस अफसरों में से एक को राज्य सरकार द्वारा पदोन्नत किया गया है। हमले के बाद गृह मंत्रालय द्वारा इन आईपीएस अफसरों को समन भेजा गया था। हालाँकि राज्य सरकार ने उन्हें भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद से ही पश्चिमबंगाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। 

मंगल, 29 दिसम्बर 2020 - 04:46 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: J P Nadda, West Bengal, IPS officer, mamta banerjee

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Mamta banerjee

फ़ोटो: Getty images

जेपी नड्डा के कोरोना संक्रमित होने पर ममता का ट्वीट, कहा-जल्द हो जाएं स्वस्थ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दिसम्बर 13 के दिन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने ट्वीट कर नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता ने ट्वीट कर लिखा-"बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पता चला। वो जल्द ही ठीक और स्वस्थ हों, ऐसे समय में मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।"

सोम, 14 दिसम्बर 2020 - 01:14 PM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, mamta banerjee, Coronavirus

Courtesy: Aajtak news

नड्डा

फोटोः Social Media

जेपी नड्डा करेंगे 120 दिन का देशव्यापी दौरा

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा दिसम्बर महीने से 120 दिन के देशव्यापी दौरे का आरम्भ करेंगे। जेपी नड्डा के दौरे की जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव अरुण सिंह बताया कि यह दौरा दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में उत्तराखंड से शुरु होगा। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे और संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी की रणनीति को लेकर भी चर्चा और… read-more

रवि, 22 नवंबर 2020 - 07:25 PM / by vikas prakash

Tags: BJP, J P Nadda, tour

Courtesy: Ndtv Hindi