CBI

फोटो: Patrika

धनबाद के अपर जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत की हो सीबीआई जांच: झारखंड सरकार

झारखंड सरकार ने धनबाद के अपर जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जिला न्यायाधीश उत्तम को जुलाई 28 की सुबह एक ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। झारखंड पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। फुटेज से पता चलता है कि ऑटो रिक्शाने खाली सड़क पर न्यायाधीश को जान-बूझकर टक्कर मारी थी।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 06:25 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Dhanbaad, Judge, murder, CBI Injury

Courtesy: News Nation Tv

Judge Accident

फोटो: Hindustan Times

सुप्रीम कोर्ट ने धनबाद के न्यायाधीश की मौत मामले में लिया स्वत:संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने धनबाद के जज की मौत पर स्वत: संज्ञान लेते हुऐ और झारखंड पुलिस से जानकारी मांगी है। जुलाई 28 सुबह करीब पांच बजे न्यायाधीश उत्तम आनंद को ऑटो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल न्यायाधीश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मुख्य न्यायाधीश रमना की अगुवाई वाली बेंच ने मामले की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने कहा है कि वह देश भर में न्यायिक अधिकारियों पर हमलों को लेकर चिंतित है।

शनि, 31 जुलाई 2021 - 06:01 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Dhanbad, Judge, Supreme Court of India, murder

Courtesy: Hindustan Live

Babri masjid

फ़ोटो: Statesman

बाबरी केस में भाजपा नेताओं को बरी करने वाले रिटायर्ड जज बने यूपी के उप-लोकायुक्त

देश के चर्चित बाबरी विध्वंस मामलें में भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं को बरी करने वाले रिटायर्ड जज सुरेंद्र यादव को यूपी का नया उप लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। इस बात की घोषणा एक आधिकारिक बयान के बाद की गई व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यादव को उप लोकायुक्त के पद की शपथ भी दिलाई। बता दें कि बरी होने वालों में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व उमा भारती जैसे बड़े नाम शामिल थे।

मंगल, 13 अप्रैल 2021 - 09:32 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Uttar Pradesh, Babri Masjid demolition case., Judge

Courtesy: Live hindustan