Talibani Terrorists

फोटो: France 24

तालिबान द्वारा चारों ओर से घिरी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल

अफगानिस्तान की महिला सांसद फ़रज़ाना कोचाई ने बीबीसी को बताया कि तालिबान काबुल को चारों तरफ से घेर चुका है। उसके लड़ाके काबुल में किसी भी दिशा से दाखिल हो रहे हैं। लोगों को भागने के लिए जगह नहीं है। अन्य देशों में जाने वाली सभी फ्लाइटें भरी हुई हैं। लोग भारत या अन्य देशों में जाना चाहते हैं। तालिबान के नियंत्रण वाले इलाकों में महिलाओं ने स्कूल, दफ्तरों में काम करना बंद कर दिया है।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 05:01 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Afghanistan, Taliban terrorists, Kabul

Courtesy: BBC Hindi

Bakra Eid

फोटो: Hindustan Times

अफगानिस्तान: ईद की नमाज़ के दौरान बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन के पास गिरे रॉकेट

अफगानिस्तान में तालिबान के आतंक के बीच मंगलवार को बकरीद मनाई जा रही है। इस दौरान काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट से हमले की कोशिश हुई। फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार ईद की शुरुआत पर राष्ट्रपति अशरफ गनी के भाषण से पहले अफगानिस्तान की राजधानी में कम से कम तीन रॉकेट दागे गए। रॉकेटों की आवाज को ग्रीन ज़ोन में सुना गया, जिसमें राष्ट्रपति का महल और दूतावास हैं।

बुध, 21 जुलाई 2021 - 07:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Afghanistan, Kabul, Rocket Attack, Eid 2021

Courtesy: BBC News Hindi

Kabul Bomb Blast

फोटो: The Peninsula

अफगानिस्तान: काबुल में एक गर्ल्स हाई स्कूल के निकट हुए बम धमाके में 40 की मौत

अफगानिस्तान में काबुल के सैयद अल शुहादा गर्ल्स हाई स्कूल के पास हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत के साथ 52 लोगों के घायल होने की खबर है। यह बम धमाका मई 8 को हुआ। गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता हामिद रोशन ने बताया कि मरने वालों में अधिकांश छात्र-छात्राएं हैं और इसको एक आतंकी हमला कहा जा सकता है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

रवि, 09 मई 2021 - 09:23 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Afghanistan, bomb blast, Kabul, school bomb blast

Courtesy: Ndtv Hindi News

Kabul Explosion

फोटो: The Statesman

Afghanistan: काबुल यूनिवर्सिटी में हुए बम ब्लास्ट में गयी एक पूर्व न्यूज़ एंकर की जान

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में नवंबर 7 को एक बड़ा बम धमाका हुआ। इस धमाके में एक पूर्व समाचार प्रस्तुतकर्ता यम सियावाश के साथ साथ दो अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई। इस धमाके में अपराधियों ने उनकी गाड़ियों को अपने धमाके का निशाना बनाया था। इससे पहले भी कुछ अपराधियों ने काबुल यूनिवर्सिटी में बम धमाका किया था, जिसमें कुल 22 लोगों की मृत्यु हो गई थी, और कई लोग घायल भी हुए थे।

शनि, 07 नवंबर 2020 - 04:36 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Afghanistan, Kabul, Kabul University, explosion

Courtesy: JAGRAN NEWS

Attack In Kabul University

फोटो : TOLO NEWS

अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय परिसर में हुई फायरिंग

अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी जारी है जिसको रोकने के लिए वहां की पुलिस ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को घेर लिया है। गृहमंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान ने बताया कि गोलीबारी अभी भी जारी है जिसकी जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है। पिछले महीने शिया बहुल इलाके के एक शिक्षण केंद्र में इस्लामिक स्टेट ने एक आत्मघाती हमला करवाया था जिसमें 24 विद्यार्थियों की जान चली गई थी।

सोम, 02 नवंबर 2020 - 04:43 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Kabul, Kabul University, Attack

Courtesy: JAGRAN NEWS

Bomb blast in Kabul

फोटो: Ariana News

अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह पर बम हमला, दस नागरिकों की मौत

आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के पहले उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के काफिले पर बम धमाका किया, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। सितंबर 9 की सुबह राजधानी काबुल में यह घटना हुई। धमाके में दस नागरिकों की मौत हुई और एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रवक्ता रजवान मुराद ने कहा, "खतरनाक आतंकवादी हमला विफल रहा और सालेह काबुल हमले में आज सुरक्षित बच गए।"

बुध, 09 सितंबर 2020 - 03:27 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Afghanistan, Kabul, bomb blast

Courtesy: Amar Ujala