School Closed

फोटो: istock

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज

कांवर यात्रा में भीड़ को देखते हुए आज मुरादाबाद जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मुरादाबाद के स्कूल-कॉलेजों में 26 से 28 अगस्त तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि आखिरी सावन के चलते शहर में बड़ी संख्या में कांवडि़ए होंगे। शनिवार से ही यह संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। ऐसे में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के मद्देनजर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 

सोम, 28 अगस्त 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: UP, Moradabad, schools and colleges, closed, kanwar yatra

Courtesy: India TV

Kanwar Yatra

फोटो: Dainik Bhasker

कांवर यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार की सुरक्षा योजना में ड्रोन, 2500 सीसीटीवी कैमरे शामिल

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कांवर पथ की सुरक्षा और कांवरियों की सुविधा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार जहां एक तरफ कांवर यात्रा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी होगी, वहीं दूसरी ओर कांवर पथ के आसपास की सभी नॉनवेज और वाइन की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर और हरिद्वार बॉर्डर तक कांवरियों के रूट पर 2500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

मंगल, 04 जुलाई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, kanwar yatra, yogi govt, security plan, Drones, 2500 cctv cameras

Courtesy: India TV News

kanwar yatra

फोटो: Crime Tak

कांवर यात्रा के मद्देनजर नोएडा में शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो दिनों तक शराद की दुकानों को बंद रखा जाएगा। गौतमबुद्ध गनर के डीएम सुहास एल.वाई ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ये आदेश जारी किया है। कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाली देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। यानी ये दुकानें जुलाई 25 और 26 को नहीं खोली जाएंगी। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Noida, wine shop, kanwar yatra, kanwar yatra 2022

Courtesy: news 18

Kanwar Yatra 2022

फोटो: Latestly

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार में जुलाई 20 से 26 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और मदरसे: उत्तराखंड

कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनज़र जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी/निजी स्कूल/संस्कृत स्कूल/मदरसा और आंगनबाडी केंद्र को जुलाई 20 से जुलाई 26 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आदेश का पालन ना करने वाले स्कूलों और संस्थाओं पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी… read-more

रवि, 17 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Schools, madrasas, haridwar, closed, kanwar yatra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Kanwar Yatra 2022

फोटो: Native Planet

कांवड़ यात्रा 2022: नोएडा रूट पर बंद रहेगी अवैध शराब, मांस की दुकानें

गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने अपने विभागों को कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कोई भी अवैध शराब या मांस की दुकानें संचालित न हों। कानून और व्यवस्था की स्थिति की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल यतिराज की अध्यक्षता में यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सड़कों पर जलभराव न हो और वे अच्छी तरह से रोशनी और गड्ढों से मुक्त हों।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Noida, meat and liquor shops, kanwar yatra

Courtesy: News 18

kanwar yatra loudspeaker

फोटो: The Times of India

कांवड यात्रा के दौरान नहीं बजा सकेंगे लाउडस्पीकर और डीजे, गहलोत सरकार ने लगाई रोक

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सावन के महीने में आयोजित होने वाली कांवड यात्रा को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक कांवड यात्रा के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। राज्य सरकार ने सांप्रदायिक घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए ये फैसला किया है। पुलिस को भी गाने बजाने वाली गाड़ियों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि कांवड यात्रा जुलाई 14 से शुरू होगी।

गुरु, 16 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Rajasthan Government, kanwar yatra

Courtesy: ABP Live

Kanwar Yatra

फोटो: Jagran

कांवड़ यात्रा: कांवड़िए आए तो दर्ज होगा मुकदमा, 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन

कांवड़ यात्रा पर पाबंदी के बाद उत्तराखंड की सीमा से सटे बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। हालांकि वाहनों के आनेजाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी, लेकिन कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते समय पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बॉर्डर पर टैंकरों के जरिए कांवड़ियों को गंगा जल उपलब्ध करवाया जाएगा। 

शनि, 24 जुलाई 2021 - 03:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: kanwar yatra, haridwar, Uttrakhand (8515

Courtesy: ABP News

Kanwar yatra

फोटो:Amar Ujala

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब दिल्ली में भी कांवड़ यात्रा पर रोक

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली में भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशानुसार कांवड़ यात्रा के लिए दिल्‍ली में किसी भी तरह के किसी आयोजन, जुलूस या जमावड़े की अनुमति नहीं होगी। प्राधिकरण ने दिल्‍ली के सभी जिला अधिकारियों से आदेश का सख्‍ती से पालन कराने को कहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के दखल पर उत्तर प्रदेश सरकार को कांवड़ यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।

सोम, 19 जुलाई 2021 - 05:50 PM / by देवजीत सिंह

Tags: kanwar yatra, Delhi, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: NDTV News

Rajasthan

फोटो: Panjab Kesari

राजस्थान सरकार ने लगाया धार्मिक समारोहों, सभाओं पर प्रतिबंध

राजस्थान सरकार ने आगामी कांवड़ यात्रा और ईद-उल-जुहा को देखते हुए कोविड -19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी त्योहारों और धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में आयोजित होने वाला वार्षिक मुदिया पूनो मेला इस वर्ष नहीं होगा। सरकार ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे कोविड प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए घर से ही प्रार्थना करें। ईद-उल-जुहा को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.… read-more

रवि, 18 जुलाई 2021 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Rajasthan Government, kanwar yatra

Courtesy: Punjab Kesari

Kanvad yatra restricted in uttrakhand

फ़ोटो: India Today

कांवड़ यात्रा को लेकर सख्त हुई उत्तराखंड सरकार

कोरोना की वजह से इस साल भी उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है। इस आदेश को लेकर अब प्रशासन भी सख्त हो गया है। हरिद्वार के SSP ने कहा कि बाहर ने आने वालों को 14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति जिले में जबरन प्रवेश करने की कोशिश करेगा तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

गुरु, 15 जुलाई 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: haridwar, Uttarakhand, kanwar yatra, Pushkar Singh Dhami