B S yediyurappa

फ़ोटो: Getty images

कर्नाटक बीजेपी में घमासान, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एम-एल-ए ने लगाए आरोप

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा में ही अंदरूनी घमासान हो गया है व पार्टी विधायक ने मौजूदा मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने आरोप लगाया है कि पैसे के जोर पर नए मंत्रिमंडल में मंत्री नियुक्त किये गए हैं। येदियुरप्पा को राजनीति से सन्यास लेने का सुझाव देते हुए यतनाल ने कहा- "उन्हें जो भी ब्लैकमेल करता है या पैसा देता है उसे मंत्री बना दिया जाता है, इसके लिए कोटा है।"

गुरु, 14 जनवरी 2021 - 11:34 AM / by आकाश तिवारी

Tags: BS Yediyurappa, Karnataka CM, karnataka government

Courtesy: Aajtak

B S yediyurappa

फ़ोटो: Getty images

येदियुरप्पा कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं 7 नए सदस्य

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में जनवरी 13 के दिन विस्तार कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें 7 नए चेहरे राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग के मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अनुमानित लोगों में अरविंद लिंबावली, एमटीबी नागराज, शंकर आर, उन्नीरतना, सुनील कुमार, अरविंद बेलाड, पूर्णिमा और उमेश कट्टी का नाम शामिल है। फिलहाल राज्य कैबिनेट में 27 मंत्रियों की जगह है जिसमें से 7 सीट खाली है और गृहमंत्री अमित शाह से येदियुरप्पा की मुलाकात के बाद अब विस्तार की भी कवायद… read-more

मंगल, 12 जनवरी 2021 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BS Yediyurappa, karnataka government, cabinet minister

Courtesy: Aajtak news

Ashwat Narayan Karnataka Vice CM-

फोटोः Deccan Herald

कर्नाटक में फिर से खुलने वाले हैं इंजीनियरिंग, डिग्री व डिप्लोमा कॉलेज

कर्नाटक सरकार ने सूबे में नवंबर 17 से सभी इंजीनियरिंग, डिग्री और डिप्लोमा कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत नारायण ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। साथ ही यह भी बताया कि छात्रों को कॉलेज आने हेतु अभिभावकों की लिखित अनुमति लाना आवश्यक होगा। हालाँकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार कॉलेज आने या न आने का निर्णय ले सकते है। 

शुक्र, 23 अक्टूबर 2020 - 06:38 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: karnataka government, college reopens, Unlock 5.0

Courtesy: AMARUJALA NEWS