संयुक्त किसान मोर्चा पहुंचा पश्चिम बंगाल, आयोजित होगी बैठक व पंचायत
पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में अब संयुक्त किसान मोर्चा भी उतरने जा रहा है। मोर्चे की ओर से जानकारी दी गई है कि वो चुनाव तो नहीं लड़ेगा लेकिन केंद्र में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में वोट न देने की अपील करेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन नेता प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि बंगाल सहित 5 राज्यों में किसान की जत्थेबंदियां की जाएगी व दिल्ली के किसानों से वापस ना जाने की अपील भी की जाएगी।… read-more
Tags: Kisan Ekta Morcha, Sanyukt Kisan Morcha, West Bengal
Courtesy: Amarujala News
ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने किया दो संगठनों को निलंबित
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान निर्धारित रूट बदलने वाले दो किसान संगठनों को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आंदोलन से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किये गए संगठन में भाकियू क्रांतिकारी सुरजीत फूल गुट के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल व आजाद किसान कमेटी के हरपाल सिंह सांगा का नाम शामिल है। साथ ही कहा गया है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट तय करेगी कि दोनों संगठनों के पदाधिकारी भटककर दूसरे रूट पर गए थे या उन्होंने खुद रूट बदला था।
Tags: Kisan Andolan, Tractor Rally, Republic Day, Kisan Ekta Morcha
Courtesy: Amarujala News
किसान एकता मोर्चा फेसबुक पेज क्रॉस चेक के बाद फिर से हुआ बहाल
नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानो को आंदोलन से सम्बंधित ज़रूरी सूचना के प्रसार के लिए बनाये गए 'फेसबुक पेज-किसान एकता मोर्चा' को फेसबुक कंपनी द्वारा बहाल (resume) कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी द्वारा क्रॉस चेकिंग के लिए इस पेज को 'अनपब्लिश' कर दिया गया था। जिस पर किसानो ने फेसबुक पर आरोप लगते हुए कहा था कि यह उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश है।… read-more
Tags: Kisan Ekta Morcha, Facebook, Kisan Andolan, Farmers' Protest
Courtesy: ZEENEWS