Night Curfew Ends Uttarakhand

फोटो: The Economic Times

कोरोना मामलों में गिरावट के मद्देनज़र उत्तराखंड में हटा नाईट कर्फ्यू

उत्तराखंड में COVID-19 मामलों में गिरावट के मद्देनज़र, नाईट कर्फ्यू हटा लिया गया है। उत्तराखंड सरकार के आदेश के मुताबिक जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल और सैलून को पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं स्वीमिंग पूल और पार्क फरवरी 28 तक बंद रहेंगे। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिसंबर 27, 2021 से नाईट कर्फ्यू लगाया गया था। अब उत्तराखंड सरकार ने सामान्य स्थिति में लौटने के लिए आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttrakhand, lifts night curfew, Covid-19

Courtesy: Amar Ujala News