Ertiga mpv

फ़ोटो: Cardekho

लॉन्च हुई न्यू जेनरेशन Maruti Suzuki Ertiga 2022 MPV, जानें क्या है कीमत

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने न्यू जेनरेशन एर्टिगा 2022 एमपीवी लॉन्च कर दी है जिसकी कीमत 8.35 - 12.79 लाख रुपए के बीच रखी गई है। कंपनी ने कार के कुछ वेरिएंट सीएनजी के साथ भी लॉन्च किए है जो, 26 किमी का माइलेज देते है। वही, के-सीरीज 1.5-लीटर डुअल वीवीटी इंजन वाली इस कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जबकि पिछले मॉडल वाले 4-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट को हटाकर 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Maruti Suzuki, ertiga, cng varient, MPV

Courtesy: Amar ujala

Chennai IT Firm Gift Of BMW

फोटो: Indian News

आईटी कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को गिफ्ट की 100 कारें

चेन्नई की एक आईटी कंपनी, Ideas2IT ने अपने 100 पुराने कर्मचारियों को 100 कारें उपहार में दी हैं, जो एक दशक से कंपनी के साथ हैं। संस्थापक मुरली विवेकानंदन ने कहा कि वह भविष्य में इस तरह के और प्रोत्साहन देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए जोर देकर कहा कि उन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से इन कारों को अर्जित किया है।

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: chennai it firm, gift of bmw, Maruti Suzuki

Courtesy: India.Com

Maruti Suzuki Begins Booking Of 2022 xl6 SUV Set To Launch

फोटो: Jagran Images

मारुति सुजुकी ने शुरू की ऑल-न्यू XL6 के लिए बुकिंग

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने अप्रैल 11 को कहा कि उसने नेक्सा रिटेल चैनल से अपने बहुउद्देश्यीय वाहन, XL6 के बिल्कुल नए संस्करण के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ऑटो प्रमुख ने एक बयान में कहा कि मॉडल अगली पीढ़ी के के-सीरीज इंजन, उन्नत ट्रांसमिशन, परिष्कृत आराम और सुविधा सुविधाओं और बोल्ड स्टाइल के साथ आएगा। जो लोग इस गाडी को खरीदना चाहते हैं वो 11000 रूपये की टोकन मनी देकर इसे बुक कर सकते हैं। 

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maruti Suzuki, booking, Launch

Courtesy: ZEE News

Maruti Suzuki To Hike Vehicle Prices

फोटो: Zee News

मारुति सुजुकी अप्रैल 2022 से करेगी पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी

मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल 6 को कहा, वह इस महीने इनपुट लागत में वृद्धि के बीच अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में वृद्धि करेगी। ऑटो प्रमुख ने एक नियामक फाइनिंग में कहा, पिछले एक साल में, विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता रहा है। इसलिए, कंपनी के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि उपरोक्त अतिरिक्त लागतों का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि के माध्यम से दिया जाए।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maruti Suzuki, hike vehicle prices, CUSTOMERS

Courtesy: Navbharat Times

dzire

फोटो: Carandbike

मारुति सुजुकी डिजायर का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च

मारुति सुजुकी डिजायर का सब-कॉम्पैक्ट सेडान का सीएनजी वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई डीलर डिजायर के सीएनजी मॉडल की बुकिंग लेने लगे है। कंपनी ने डीलर्स को शोरूम में ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। कंपनी फरवरी में सेलेरियो का सीएनजी वर्जन भी लॉन्च कर चुकी है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी कारों की तरफ ग्राहकों का रूझान बढ़ा है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Maruti, Maruti Suzuki, new launch, CNG

Courtesy: TV9Hindi

maruti suzuki

फोटो: Gaadiwaadi.com

मारुति सुजुकी का उत्पादन बढ़ा, बीते साल की अपेक्षा हुई वृद्धि

कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने फरवरी 2022 में 1,69,692 इकाइयों का उत्पादन किया है, जो बीते वर्ष की अपेक्षा मामूली रूप से अधिक है। ये जानकारी कंपनी द्वारा शेयर बाजार को भेजे गए डाटा के बाद सामने आई है। फरवरी 2021 में कंपनी ने 1,68,180 इकाइयों का उत्पादन किया था। कंपनी के मुताबिक वर्ष 2021 में हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी के 2,397 यूनिट्स बनाए थे जो इस वर्ष बढ़कर 4020 हो गया है।

गुरु, 03 मार्च 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: Maruti, Maruti Suzuki, Automobile, Cars

Courtesy: Zee News

New Wagon-R

फोटो: Aaj Tak

भारत में नए लुक के साथ लॉन्च हुई नई Maruti Wagon-R

मारुति सुजुकी ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति सुजुकी WagonR को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। नई WagonR की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये से 7.10 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें अपडेटेड के-सीरीज एक और 1.2 लीटर इंजन लगा है। नई WagonR में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम, स्मार्टफोन नैविगेशन और 7 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम भी देखने मिलेंगे। Wagon-R पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 08:35 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Maruti Suzuki, Wagon-R, new launch, Hatchback

Courtesy: Zee News

Maruti Suzuki Baleno

फोटो: Autocar India

मारुति सुजुकी बलेनो की बुकिंग आज से हुई शुरु

मारुति सुजुकी इनोवेटिव फीचर्स वाली बलेनो कार की बुकिंग मात्र 11,000 रुपये में शुरु हो गई है। ग्राहक नेक्सा शोरुम या नेक्सा की वेबसाइट से कार की बुकिंग कर सकते है। नई बलेनो में हेड अप डिस्प्ले है जिसमें स्पीडोमीटर और क्लाइमेट कट्रोल की जानकारी मिलेगी। नई बलेनो में एक्सप्रेसिव डिजाइन, क्लास लीडिंग सेफ्टी और सुपीरियर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो कस्टमर्स की जरुरतों को ध्यान में… read-more

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: baleno, Maruti Suzuki, Maruti, Nexa

Courtesy: AajTak News

Maruti Suzuki Baleno 2022

फोटो: CarWale

आज से शुरू होगी Maruti Suzuki बलेनो 2022 मॉडल की बुकिंग

Maruti Suzuki अपनी नई कार बलेनो फेसलिफ्ट 2022 की बुकिंग फरवरी एक से शुरू होने जा रही है। यह कार फरवरी में ही लॉन्च की जाएगी। इस बार की बलेनो को नए सिरे से डिज़ाइन किया गया है। मौजूदा मॉडल में दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। एक 83HP और दूसरा 12 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 90Hp जेनरेट करता है। नए मॉडल में दोनों मिल सकते हैं। जिसमे 6 एयर-बैग्स भी मिल सकते हैं।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Maruti Suzuki, baleno, new design, New Features

Courtesy: Amar Ujala

Maruti Baleno

फोटो: Times Bull

मारुति सुजुकी बलेनो बेस्ट सेलिंग हैचबैक जल्द ही नए अवतार में होगी लॉन्च

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग कार मारुति सुजुकी बलेनो जल्द ही नए अवतार में आने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नई बलेनो फरवरी 2022 के अंत तक लॉन्च की जाएगी। डिजाइन में मिलने वाले बदलावों के अलावा बलेनो के साथ नई सारे नए फीचर्स और नई तकनीक मिलने वाली है। नई सुजुकी एस-क्रॉस से लेकर 9-इंच का टचस्क्रीन कंपनी नई बलेनो में देने वाली है। नए फीचर्स के बाद बलेनो ह्यून्दे आई20 के मुकाबले में काफी आगे बढ़ जाएगी।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 01:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Maruti Suzuki, new car, India Launch, baleno

Courtesy: Zee News