Bhim rajbhar

फ़ोटो: Navbharat

यूपी बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने ढूंढ़ा कोरोना का इलाज, कहा- ताड़ी पियो और भगाओ कोरोना

उत्तर प्रदेश बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कोरोना महमारी से निपटने के लिए इलाज सुझाया है, कहा है कि ताड़ी पीने से कोरोना भाग सकता है। राजभर यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने गंगाजल का अपमान भी किया और नशीले पदार्थ ताड़ी को गंगाजल से बेहतर बताया। उन्होंने कहा- "हमारा मानना है कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी है। ताड़ी में इम्युनिटी पॉवर है, उसे पीने से कोरोना नहीं होगा।"

मंगल, 22 दिसम्बर 2020 - 06:37 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bheem rajbhar, BSP, Mayawati, Coronavirus

Courtesy: Aajtak

Mayawati

फ़ोटो: Getty images

उपचुनाव के बाद बसपा में फेरबदल, मुस्लिम अध्यक्ष को हटाकर अति पिछड़े वर्ग के हाथों कमान

बिहार विधानसभा चुनाव व उत्तरप्रदेश उपचुनाव में खास प्रदर्शन करने के बाद यूपी राज्य के बसपा कार्यकारिणी में फेरबदल हुआ है। मुनकाद अली को यूपी बसपा अध्यक्ष पद से हटाकर भीम राजभर को कमान सौंप दी गयी है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम वोटबैंक को पार्टी के साथ जोड़ने में मुनकाद अली असफल रहे है और अब भीम राजभर पर दांव खेलकर पार्टी अति पिछड़ी जाति के वोटबैंक पर सेंध लगाने की तैयारी कर रही है।

 

सोम, 16 नवंबर 2020 - 01:27 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, BSP, uttarpradesh

Courtesy: Aajtak news

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Getty images

बसपा नहीं बल्कि प्रसपा से करेंगे गठबंधन-अखिलेश यादव

दो साल बाद उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। अब चुनावी बिगुल फूंकते हुए सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वे इस बार किसी बड़े दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे बल्कि छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा है कि चुनाव पूर्व सभी छोटी पार्टियों को साथ लेने की कोशिश की जाएगी और यूपी चुनाव के लिए बीएसपी समेत किसी भी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे।

रवि, 15 नवंबर 2020 - 04:28 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Mayawati, uttarpradesh

Courtesy: Aajtak news

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Getty images

बसपा नेताओं ने थामा सपा का दामन, अखिलेश ने बसपा और भाजपा को घेरा

उत्तरप्रदेश में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने है लेकिन सियासी हलचल अभी से तेज़ हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती को जिस बात का डर था ,अब वहीं हुआ है और बसपा नेता कैलाश नाथ सिंह यादव समेत कई नेताओं ने बसपा का साथ छोड़ सपा का दामन थाम लिया है। वहीं,इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा और भाजपा दोनों को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दीपावली नहीं मनाती है बल्कि लोगों का दिवाला निकाल देती है।

सोम, 09 नवंबर 2020 - 04:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, BSP, Mayawati

Courtesy: Aajtak news

Mayawati

फ़ोटो: Getty images

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कही एमएलसी चुनाव में बीजेपी का समर्थन करने की बात

यूपी में एमएलसी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि- "एमएलसी के चुनाव में बसपा जैसे को तैसा का जवाब देने के लिए पूरी ताकत लगा देगी, बीजेपी को वोट देना पड़ेगा तो भी देंगे लेकिन एमएलसी के चुनाव में सपा के उम्मीदवार को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।"  बसपा के कुछ विधायकों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर बागी रुख अपनाया था।अब मायावती के तेवर भी बदले नज़र आ रहे हैं।… read-more

गुरु, 29 अक्टूबर 2020 - 04:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, Akhilesh Yadav, by election

Courtesy: Aajtak news

Mayawati

फ़ोटो: Getty images

मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा जनता को सलाह है ऐसे ड्रामेबाजियों से सर्तक रहे

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान में हुए पुजारी हत्याकांड के बाद कांग्रेस और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।  मायावती ने कहा कि यूपी ही नहीं राजस्थान में भी दलितों का उत्पीड़न हो रहा है और वहां जंगलराज आ चुका है। उन्होंने ट्वीट किया-" कांग्रेसी नेता अपनी सरकार पर शिकंजा कसने की बजाए खामोश हैं। इससे यह लगता है कि यूपी में अभी तक जिन पीड़ितों से ये मिले हैं वो केवल इनकी वोट की राजनीति है व कुछ भी नहीं। जनता  ऐसी… read-more

रवि, 11 अक्टूबर 2020 - 10:23 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, BSP, Indian National Congress

Courtesy: Live hindustan

BSP chief Mayawati

फ़ोटो: Ndtv.com

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

उत्तरप्रदेश में लगातार बिगड़ रही सुरक्षा व्यवस्था और बलात्कार के मामलों के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएम योगी पर निशाना साधा है। मायावती ने एक बयान में सीएम योगी आदित्यनाथ को सीएम पद छोड़ वापस गोरखपुर मठ जाने की हिदायत दी है। मायावती ने योगी के साथ साथ आरएसएस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि संघ के दबाव में आकर भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री तो बना दिया, लेकिन अब उनसे प्रदेश नहीं संभल रहा है, प्रदेश में गुंडों और बलात्कारियों का राज है… read-more

गुरु, 01 अक्टूबर 2020 - 11:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, BSP, Yogi Adityanath

Courtesy: News18hindi