सितंबर 29 को भारत मे लॉन्च होगा Mi 11 Lite 5G NE
Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Mi 11 Lite 5G NE सितंबर 29 को भारत मे लॉन्च करेगा। इसकी मेन हाईलाइट इसकी थिकनेस और वज़न रहने वाले हैं। इसका वजन 158 ग्राम और मोटाई 6.81 मिलीमीटर है। इसमें 6.55-इंच FHD+ 90Hz का एमोलेड डिस्प्ले है। फोन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 20MP का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं 4250mah की बैटरी दी जाएगी। जो 33W की फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करती है। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नही किया गया है।।
Tags: Xiaomi, Mi 11 Lite, Smartphones, 5G
Courtesy: Zee News