e vehicles

फोटो: DNA India

कार और बाइक चालकों की होने वाली है चांदी, कम होंगे इलेक्ट्रिक व्हिकल के दाम

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि एक वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल कारों के बराबर हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने जून 17 को कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल की जगह एथनॉल के प्रोडक्शन पर जोर दे रही है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर कम खर्च कर हमें विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी।

शनि, 18 जून 2022 - 12:41 PM / by रितिका

Tags: Nitin Gadkari, Minister Nitin Gadkari, Road transport and highways, Electronic vehicles

Courtesy: Zee News

hydrogen car

फोटो: India TV

भारत की पहली हाइड्रोजन कार में सवार होकर संसद पहुंचे नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मार्च 30 को पर्यावरण के अनुकूल हाइड्रोजन कार में सवार होकर संसद में बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे। टोयोटा द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत निर्मित स्वच्छ इंधन से चलने वाली इस कार में एडवांस फ्यूल सेल लगाया गया है। ये सेल ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के मिश्रण से बिजली पैदा करता है, जिससे कार चलती है। इस कार से सिर्फ पानी ही उत्सर्जित होता है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 05:05 PM / by रितिका

Tags: Nitin Gadkari, Minister Nitin Gadkari, environment, hydrogen car

Courtesy: AajTak News

kailash mansarovar

फोटो: Hindustan Times

कैलाश मानसरोवर जाने के लिए बनाया जा रहा नया रास्ता, दिसंबर 2023 में होगा चालू

संसद में मार्च 23 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन खंड़ युक्त रास्ता बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण दिसंबर 2023 तक हो जाएगा। ये रास्ता सीधा मानसरोवर तक पहुंचेगा। इससे मुश्किल रास्ता पहले की अपेक्षा काफी आसान होगा। आने जाने में समय की भी काफी बचत होगी। इसका 85% निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

बुध, 23 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Nitin Gadkari, Minister Nitin Gadkari, Kailash Mansarovar, Uttarakhand

Courtesy: Hindustan