Moeen ali scored 50 run and got 2 wickets

फ़ोटो: India Tv

वाइटलिटी T-20 ब्लास्ट: धोनी के यार ने दी नॉर्थम्पटनशर को 32 रन से हार

वाइटलिटी T-20 ब्लास्ट में वरसेस्टरशर की कप्तानी कर रहे मोइन अली ने ताबड़तोड़ 30 गेंदों में 52 रन बनाए और फिर 2 विकेट भी अपने नाम किये। जिसकी मदद से मोइन अली की टीम ने नॉर्थम्पटनशर को 32 रन से हरा दिया। बता दें कि मोइन अली आईपीएल में धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हैं, और इस साल खेले गए आईपीएल के पहले हाफ में मोइन अली ने खूब धूम मचाई थी।

शनि, 12 जून 2021 - 05:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vitality T20 Blast, Moeen Ali, MS DHONI, Chennai Super Kings

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mohd kaif reveal how to got out of team india

फ़ोटो: Zee News

महेंद्र सिंह धोनी का खयाल न रखने की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो गए थे मोहम्मद कैफ

भारत के बेहतरीन फील्डर्स में से एक मोहम्मद कैफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि धोनी का सही से ख़याल न रखने की वजह से वो टीम से बाहर हो गए थे। दरअसल मोहम्मद कैफ ने 2006 में पूरी टीम इंडिया को अपने घर खाने पर बुलाया था। जिसमे वो सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे बड़े खिलाड़ियों में व्यस्त थे, और धोनी जैसे युवा खिलाड़ियों को अनदेखा कर गए। 2007 में जब धोनी कप्तान बने तो मै टीम से बाहर हो गया।

मंगल, 08 जून 2021 - 06:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mohammed kaif, MS DHONI, Sachin Tendulkar, Saurav Ganguly

Courtesy: Zee News

MS Dhoni

फोटो: Cricket Addictor

महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे शहर में खरीदा नया घर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में नया घर खरीदा है। धोनी का एक घर मुंबई में भी बन रहा था जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। धोनी इस साल आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे। फिलहाल इस समय धोनी रांची में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी ने अगस्त 15, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

रवि, 30 मई 2021 - 04:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: MS DHONI, SAKSHI DHONI, Ranchi, CSK

Courtesy: Live Hindustan

jos buttler

फोटो: ESPN Cricinfo

जोस बटलर ने चुनी अपनी ऑलटाइम आइपीएल प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले जोस बटलर ने अपनी ऑलटाइम आइपीएल प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इसमें उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों जैसे- मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना और यूनिवर्स बॉस गेल को नजरंदाज़ किया है। जोस बटलर की चुनी टीम कुछ इस प्रकार है- जोस बटलर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एम एस धौनी (विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।

सोम, 17 मई 2021 - 03:02 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Jos Buttler, IPL, Playing Eleven, England, Virat Kohli, MS DHONI, Chris Gayle, Suresh Raina

Courtesy: Jagran News

MS Dhoni

फोटो: Gulf News

सीएसके के हर खिलाड़ी को घर भेजने के बाद ही होटल छोड़ेंगे कप्तान धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला किया है कि हर खिलाड़ी को घर भेजने के बाद ही वो अपने घर रवाना होंगे। वह होटल छोड़ने वाले टीम के आखिरी सदस्य होंगे। बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया था, जिसके बाद सभी विदेशी और भारतीय खिलाड़ी अपने घरों के लिए निकल रहे हैें। धोनी का कहना है कि सबसे पहले विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर भेजना हमारी प्राथमिकता है।

गुरु, 06 मई 2021 - 01:42 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: MS DHONI, MSD, IPL, Chennai Super Kings, CSK

KL-Rahul

फोटो: The News Minute

केएल राहुल के धोनी स्टाइल रन आउट ने उड़ाए सबके होश

आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स ने लगातार 4 हार का सिलसिला तोड़ते हुए पंजाब किंग्स को मात दी। मैच में केएल राहुल ने आंद्रे रसल को धोनी स्टाइल में रन आउट किया जो सबसे रोमांचक पल रहा। अर्शदीप के थ्रो फेंकने पर राहुल ने बस गेंद की दिशा बदल दी जो सीधा जा कर स्टम्प्स पर लगी। बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब महज 123 रन बना पाई थी जिसे कोलकाता ने 20 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 09:20 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: MS DHONI, KL Rahul, VIVO IPL, run-out

Courtesy: Ndtv

Ms Dhoni

फ़ोटो: Pinterest

स्लो ओवर रेट के चलते चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान को चुकाने होंगे 12 लाख रुपए

दिल्ली डेयरडेविल्स व चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए आईपीएल के दूसरे मुकाबले के बाद चेन्नई की टीम को एक बड़ी सज़ा मिली है। लीग बोर्ड ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है और इसका कारण है स्लो ओवर रेट। यानी कि चेन्नई की टीम ने तय समय सीमा के अंदर 20 ओवर नहीं फेंके, जिसके चलते यह जुर्माना लगा है। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स पहली टीम है जिसपर इस तरह का कोई जुर्माना लगाया गया है।

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 04:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: MS DHONI, IPL, Chennai Super Kings, slow over rate

Courtesy: Live Hindustan

IPL 2021

फोटो: Scroll.in

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच के साथ होगा IPL 2021 के 14वें सीजन का आगाज

आइपीएल मैच की शुरुआत बेहद ही दिलचस्प होने वाली है जब एक युवा शिष्य और उसके गुरु की अगुआई वाली टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी। IPL 2021 के 14वें सीजन में पहली बार रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में एम एस धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे। ये मैच इनकी कप्तानी का बड़ा टेस्ट साबित होने वाला है। अभी तक के आईपीएल मैचों में 23 मैच दोनों टीमों के द्वारा खेला गए है, जिसमें 15 मैच सीएसके और सिर्फ आठ में दिल्ली की टीम जीती है… read-more

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 09:26 PM / by Shruti

Tags: IPL 2021, 14th season, Rishabh Pant, MS DHONI

Courtesy: Jagran News

Captain7 animated movie

फोटो: The Siasat Daily

धोनी एंटरटेनमेंट करने जा रही है ‘कैप्टन सेवेन' नामक फिक्शन शो का निर्माण

धोनी एंटरटेनमेंट बीडब्लूओ नाम की एक कंपनी के साथ साझेदारी करके ‘कैप्टन सेवेन' नामक फिक्शन शो बनाने जा रही है। इस शो का पहला संस्करण धोनी पर ही आधारित होगा। कंपनी ने धोनी की जीवनी के ऊपर आधारित फीचर फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के सीक्वेल की जगह एक एनिमेटेड जासूसी मूवी बनाने का फैसला किया है। इस वेबसीरीज का पहला सीजन अगले साल रिलीज़ किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार ‘कैप्टन सेवेन’ के पहला संस्करण फिल्म ‘पठान’ से पहले रिलीज किया जा सकता है… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 09:41 PM / by Shruti

Tags: MS DHONI, Dhoni entertaiment, Captain7, Animated movie

Courtesy: Amarujala News

India Team

फ़ोटो: TRT World

भारत ने अप्रैल 2 को दूसरी बार ICC वर्ल्ड कप किया था अपने नाम

श्रीलंका को अप्रैल 2, 2011 को हराकर भारत ने दूसरी बार ICC वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत ने 1983 में पहली बार यह कारनामा कपिल देव की कप्तानी में किया था। जिसके 28 साल बाद धोनी की कप्तानी में घरेलू सरजमीं पर भारत ने वर्ल्ड कप जीता। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 274 रनों का लक्ष्य दिया जिसे भारत ने 10 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। धोनी ने विजयी छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई थी।

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 10:32 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: sports, world cup 2011, Indian Cricket, MS DHONI

Courtesy: IndiaTv