महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे शहर में खरीदा नया घर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में नया घर खरीदा है। धोनी का एक घर मुंबई में भी बन रहा था जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। धोनी इस साल आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे। फिलहाल इस समय धोनी रांची में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी ने अगस्त 15, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।