आईपीएल में मुंबई इंडियंस की लगातार छठी हार, लखनऊ ने दी मात
आईपीएल 2022 में अप्रैल 16 को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रनों से हरा दिया। मुंबई की टीम को लगातार टूर्नामेंट में छठी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का इस सीजन में खाता नहीं खुला है। इस मैच में लखनऊ द्वारा दिए गए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन पर बना पाई।
Tags: Lucknow Super Giants, Mumbai Indians, IPL, cricket ipl
Courtesy: Zee News
आईपीएल 2021: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अक्टूबर 8 को खेले गए हाई स्कोरिंग मैच को मुंबई ने 42 रनों से जीत लिया है। इस जीत के बावजूद भी मुंबई का आईपीएल 2021 का सफर खत्म हो गया। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच को 171 रनों से जीतना था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 235 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद 193 रन ही बना सका।
Tags: Mumbai Indians, Sunrisers Hyderabad, IPL, Playoff
Courtesy: Zee News
आईपीएल 2021: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अक्टूबर 5 को आईपीएल 14 का 51वां मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा। दोनोंं ही टीमों के लिए यह एक अहम मैच होने वाला है, क्योंकि आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक स्थान बाकी है। दोनों टीमों के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा मौका है। इसलिए दोनों टीमें इस मैच को किसी भी तरह जीतना चाहेंगी। अंकतालिका में राजस्थान छठे और मुंबई सातवें स्थान पर है।
Tags: IPL, Playoff, Mumbai Indians, Rajasthan Royals
Courtesy: Amar Ujala News
आईपीएल 2021:दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अक्टूबर 2 को खेले गए मैच को दिल्ली ने चार विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस हार से मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की राह और ज़्यादा मुश्किल हो गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये मुंबई ने सिर्फ 129 रन बनाये। इन रनों का पीछा करते हुये दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही, लेकिन श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने यह मैच जीत लिया।
Tags: IPL, Mumbai Indians, Delhi Capitals, Playoff
Courtesy: Aaj Tak
मुंबई इंडियंस से बाहर हुए अर्जुन तेंदुलकर, सिमरजीत सिंह को मिला मौका
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह टीम में सिमरजीत सिंह को शामिल किया गया है। उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिग भी शुरु कर दी है। दरअसल अर्जुन चोटिल है इस वजह से उनकी जगह दिल्ली के खिलाड़ी सिमरजीत को मौका मिला है। इस संबंध में मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।
Tags: Arjun Tendulkar, IPL, Mumbai Indians
Courtesy: Aajtak news
आईपीएल 2021:कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को दी 7 विकेट से मात
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच सितंबर 23 को खेले गए मैच को कोलकाता ने सात विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही कोलकाता अंकतालिका में चौथे स्थान पर है जबकि मुंबई छठे पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 155 रन बनाए, जिसे कोलकाता के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 55 और राहुल त्रिपाठी ने 74 रन की पारी खेलकर मैच को आसानी से जीत लिया।
Tags: IPL, Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders, rahul tripathi
Courtesy: TV9 Bharatavarsh
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से दी मात
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच सितंबर 19 को खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। लेकिन सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार 88 रनों की पारी खेलकर चेन्नई को 156 रनो तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम सिर्फ 136 रन ही बना सकी। चेन्नई 12 अंको के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है।
Tags: IPL, Mumbai Indians, Chennai Super Kings, Rituraj Gaikwad
Courtesy: Amar Ujala news
आज होगा चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 14 के दूसरे चरण का मैच
आईपीएल-14 का दूसरा चरण सितंबर 19 को दुबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और मौजूद चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से शुरू होने वाला है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक हैं। दोनों टीमो के बीच अब तक कुल 32 मुकाबलों में मुंबई ने 19 और चेन्नई ने 13 मैच जीते हैं। इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा था।
Tags: Ipl 14, Mumbai Indians, Chennai Super Kings, UAE
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अबू धाबी रवाना
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए मुंबई इंडियंस की टीम अबू धाबी के लिए रवाना हो चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने इसकी जानकारी… read-more
Tags: Mumbai Indians, VIVO IPL, IPL 2021, UAE
Courtesy: Zee News Hindi
यूएई में सितंबर 19 से खेले जाएंगे आईपीएल 14 के शेष मैच
कोरोना संक्रमण के कारण आईपीएल 14 को बीच मे ही रोकना पड़ा था। जिसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 14 के शेष सभी मैचों को यूएई में कराने का फैसला किया था। बीसीसीआई ने अब शेष बचे मैचों की लिस्ट भी जारी कर दी है। बीसीसीआई के तय कार्यक्रम के मुताबिक आईपीएल 14 के दूसरे चरण की शुरुआत सितंबर 19 से चेन्नई और मुंबई के मुकाबले से होगी। आईपीएल 14 का फाइनल मुकाबला अक्टूबर 15 को खेला जाएगा।
Tags: IPL, UAE, Mumbai Indians, Chennai Super Kings
Courtesy: NDTV News