मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अबू धाबी रवाना
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए मुंबई इंडियंस की टीम अबू धाबी के लिए रवाना हो चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने इसकी जानकारी ट्वीट के ज़रिए दी। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया। मुंबई इंडियंस यूएई पहुंचने वाली पहली टीम है। मुंबई इंडियंस के सभी सदस्य क्वारंटीन के बाद, अबू धाबी में अपना प्रेक्टिस सेशन कैंप शुरू करेगी। आईपीएल 2021 का पहला चरण कोरोना की वजह से बीच मे ही रोकना पड़ा था।