Flight

फोटो: Latestly

विस्तारा की उड़ान में 'प्लेन हाईजैक' की बातचीत करने के आरोप में यात्री को गिरफ्तार किया गया: मुंबई

विस्तारा की उड़ान में 'प्लेन हाईजैक' की बातचीत करने के आरोप में एक 23 साल के एक पुरुष यात्री रितेश संजयकुमार जुनेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह व्यक्ति कथित तौर पर 'विमान अपहरण' के बारे में फोन पर किसी से बात कर रहा था। विमान में सवार क्रू मेंबर्स ने उस शख्स को फोन पर 'हाईजैकिंग' के बारे में बात करते हुए सुना। पूछताछ करने पर हरियाणा निवासी यात्री ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है।

शुक्र, 23 जून 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Passenger, Mumbai, conversing, plane hijack, vistara flight airlines

Courtesy: Jagran News

Mumbai Local Train

फोटो: Latestly

ईएमयू ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा; कल्याण से कर्जत के बीच डाउन ट्रैफिक प्रभावित: मुंबई

मुंबई के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर आज सुबह करीब 8.25 बजे इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) का एक खाली रैक पटरी से उतर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीपीआरओ सीआर ने आज जानकारी देते हुए बताया कहा कि कल्याण से कर्जत के बीच डाउन ट्रैफिक प्रभावित होगा।  बता दें कि, इससे पहले 5 जून को भी ओडिशा के बारगढ़ में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी।

रवि, 18 जून 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, empty rake of emu train, Derails, ambarnath railway station

Courtesy: India.Com

Mumbai

फोटो: Latestly

ट्राइडेंट होटल की इमारत में लगी आग; मुंबई

मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित ट्राइडेंट होटल की इमारत में आज सुबह आग लग गई। होटल के इंटरनल फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया गया। सोशल मीडिया पर साझा किये गए वीडियो क्लिप में इमारत के शीर्ष पर घना काला धुआं देखा जा सकता है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने दावा किया कि यह आग की घटना नहीं थी बल्कि होटल के कर्मचारियों द्वारा की गई एक रखरखाव की कवायद थी।

रवि, 18 जून 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: fire beaks out, trident hotel building, Mumbai

Courtesy: Aajtak News

Juhu-Chowpatty

फोटो: Latestly

मुंबई के जुहू बीच पर डूबे 5 बच्चे; 4 अब भी लापता: महाराष्ट्र

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि जून 12 को मुंबई के जुहू बीच पर पांच बच्चे डूब गए, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि चार अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पश्चिमी उपनगर के जुहू कोलीवाड़ा में हुई, जहां 12 से 15 साल की उम्र के पांच लड़कों का एक समूह शाम करीब साढ़े पांच बजे समुद्र में गया। 

मंगल, 13 जून 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: people drown, juhu beach, Mumbai, RESCUE OPERATION, missing

Courtesy: NDTV Hindi

NCB

फोटो: MSN

डोंगरी से तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 50 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त: मुंबई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जून 10 को तीन लोगों को गिरफ्तार करके तलाशी अभियान में 50 करोड़ रुपये मूल्य के 20 किलोग्राम मेफेड्रोन, नकद और सोने के गहने बरामद करके एक ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया। एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट को डोंगरी क्षेत्र से संचालित एक ड्रग सिंडिकेट के बारे में सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में मेफेड्रोन की तस्करी और वितरण में शामिल… read-more

रवि, 11 जून 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, Drugs, worth rs 50 crore, NCB, bursts, major trafficking syndicate

Courtesy: Jagran News

Cyclone Biparjoy

फोटो: Punjab Kesari

बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात बिपारजॉय, मुंबई, गोवा, गुजरात प्रभावित होंगे: आईएमडी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज कहा कि चक्रवात बिपारजॉय एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले 48 घंटों में और भी तेज हो जाएगा। आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान चक्रवात उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। आईएमडी ने कहा कि तूफान का असर मुंबई, गोवा और गुजरात के तटीय जिले पोरबंदर पर पड़ेगा। गुजरात में मछुआरों को 14 जून तक अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

गुरु, 08 जून 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Cyclone biparjoy, intensifies, Mumbai, Goa, Gujarat, IMD

Courtesy: ABP Live

Murder

फोटो: Latestly

श्रद्धा वाकर मामले की तरह महिला की हत्या, टुकड़े-टुकड़े किए शव; लिव-इन-पार्टनर गिरफ्तार: मुंबई

मुंबई के मीरा रोड में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के लिव-इन पार्टनर 56 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। संदिग्ध की पहचान मनोज साहनी के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से मीरा रोड इलाके में आकाशगंगा भवन में किराये के फ्लैट में सरस्वती वैद्य के साथ रह रहा था। 

गुरु, 08 जून 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, Woman Killed, body chopped pieces, mira road

Courtesy: Live Hindustan

Rape And Sucide

फोटो: Latestly

Mumbai Crime: मुंबई के गर्ल्स हॉस्टल में रेप के बाद युवती की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला आरोपी चौकीदार का शव

मुंबई के चर्चगेट इलाके में 6 जून को डबल मर्डर का मामला सामने आया है। चर्चगेट स्थित गर्ल्स हॉस्टल में एक युवती से दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, गर्ल्स हॉस्टल में हत्या के आरोपी चौकीदार की भी लाश मिली है। मृतक लड़की की उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। मरीन ड्राइव पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। छात्रा अकोला के रहने वाले गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहती थी। 

बुध, 07 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, Girls Hostel, Murdered, rape, Railway Track, watch man

Courtesy: ABP Live

Septic Tank

फोटो: Royal Bulletin

सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे 5 सफाई कर्मचारियों की जहरीली गैस के कारण मौत: महाराष्ट्र

पुलिस ने मई 12 को जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीले धुएं में सांस लेने के दौरान पांच श्रमिकों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके साथ काम कर रहे एक अन्य कर्मचारी की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय कल्याण योजना के तहत मृतकों के स्वजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

शनि, 13 मई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, five workers, die, cleaning septic tank, Maharashtra

Courtesy: Jagran News

NCB

फोटो: Latestly

NCB ने मुंबई में 4.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की, अंतर-राज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया: महाराष्ट्र

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई जोनल यूनिट ने अप्रैल 30 को एक अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए महाराष्ट्र के पड़ोसी ठाणे जिले से 4.5 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया है। नशीली दवाओं की जब्ती के बाद सिंडिकेट के सरगना और दो अन्य व्यक्तियों को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने यह भी कहा कि 36 लाख रुपये नकद और 7.8 लाख रुपये का सोना भी जब्त किया… read-more

मंगल, 02 मई 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, NCB, rs 4-5 crore worth, drug, drug racket

Courtesy: Jagran News