gauhar khan

फोटो: Times Now Navbharat

गौहर खान ने सीरीज 'शिक्षा मंडल' के लिए घुड़सवारी की ली ट्रेनिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान जल्द ही अपकमिंग सीरीज 'शिक्षा मंडल' में नजर आने वाली है। इस वेब सीरीज के लिए उन्होंने मात्र एक दिन में ही घुड़सवारी सीखी है। बता दें कि ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। इसमें गौहर एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में उन्होंने कई स्टंट किए है। सीरीज के लिए एक दिन में ही घुड़सवारी सिखी क्योंकि अधिक समय नहीं था।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Gauhar Khan, MX player, series, web series

Courtesy: NDTV News

Shiksha mandal

फोटो: YouTube

शिक्षा व्यवस्था पर बन रही सीरीज में पुलिस कर्मी की भूमिका में दिखेंगी गौहर खान, सिततंबर 15 को होगी स्ट्रीम

अभिनेत्री गौहर खान एमएक्स ओरिजिनल की सीरीज़ शिक्षा मंडल में पुलिस के रोल में दिखाई देंगी, जो सितंबर 15 को स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में शिक्षा घोटाले का पर्दाफाश करने के साथ हीभ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिशों का पर्दाफाश करना है। वहीं सीरीज में दिखाया जाएगा। साथ ही इन घोटालों का देश के कमजोर छात्रों पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव को दर्शाया जाएगा। सीरिज़ में गुलशन देवैया, पवन राज मल्होत्रा, राजेंद्र सेठी और इरम बदर खान लीड रोल निभाएंगे।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Gauhar Khan, Shiksha Mandal, Education System, MX player

Courtesy: NDTV News

Dharawi

फ़ोटो: Koimoi

सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एमएक्स प्लेयर के धारावी बैंक में दिखेंगे साथ

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में साथ दिखेंगे। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वह इसमें एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो मेन लीड है। इसमें मेरे साथ सोनाली कुलकर्णी, सुनील शेट्टी जैसे कई अनुभवी कलाकार हैं। यह सीरीज एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। यह एमएक्स प्लेयर पर बहुत जल्द स्ट्रीम होगी। 

सोम, 04 जुलाई 2022 - 04:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bollywood, Sunil Shetty, Vivek Oberoi, Dharavi, MX player

Courtesy: News18

Ashram

फ़ोटो: Zee News

बाबी देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया आश्रम 3 का टीजर वीडियो

एमएक्स प्लेयर की लोकप्रिय और चर्चित वेबसीरीज आश्रम का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर तीसरे सीजन की घोषणा कर दी है। बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है जिसमें 3 लिखा नजर आता है और बैकग्राउंड म्यूजिक में आश्रम का म्यूजिक सुनाई देता है। इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है।

गुरु, 12 मई 2022 - 06:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ashram, OTT, MX player, teaser

Courtesy: Amar ujala

Mohit Raina in Bhaukaal 2

फोटो: Tv 9 Bharatvarsh

दर्शकों को भाई "भौकाल 2", 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा हुआ पार

एमएक्स प्लेयर पर कुछ समय पहले ही रिलीज हुई "भौकाल 2" ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस क्राइम थ्रिलर "भौकाल 2" ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। सीरीज के 100 मिलियन व्यूज होने से साफ है कि आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा के तौर पर दर्शकों को मोहित रैना का किरदार बेहद पसंद आया है। सीरीज की कहानी यूपी के मुजफ्फरनगर में आधारित है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: MX player, Bhaukaal 2, Mohit Raina

Courtesy: NDTV News

Bhaukaal 2

फोटो: Web Series Review

एमएक्स प्लेयर पर आज रिलीज़ होगी मशहूर वेब सीरीज 'भोकाल 2'

मशहूर वेब सीरीज 'भोकाल' का दूसरा सीज़न जनवरी 20 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले सीज़न की अपार सफलता के बाद एक बार फिर मोहित रैना अपने फैंस का मनोरंजन करते नज़र आएंगे। भोकाल 2 में कुछ नए किरदार भी नज़र आने वाले हैं। इसका प्रोडक्शन बावेजा स्टूडियो ने किया है। जबकि इसको जतिन वागले ने डायरेक्ट किया है।  इसकी कहानी आकाश मोहिमेने और जय शीला बंसल ने लिखी है।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: MX player, Mohit Raina, web series, Bhaukaal 2

Courtesy: Amar Ujala