Govts Tribute To Netaji Subhas Chandra Bose A Grand Granite Statue

फोटो: News 18

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए इंडिया गेट पर बनेगी एक भव्य ग्रेनाइट की मूर्ति, पीएम मोदी की घोषणा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 20 को घोषणा करते हुए कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा पूरी होने तक, दिवंगत महान स्वतंत्रता सेनानी की एक होलोग्राम प्रतिमा राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट के पास मौजूद रहेगी। पीएम ने कहा, वह जनवरी 23 को बोस की 125वीं जयंती पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा, दशकों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत को इस देश में नजरअंदाज किया गया है।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Netaji Subhas Chandra Bose, grand granite statue

Courtesy: Times Now News

Mamta banerjee

फ़ोटो: Getty images

नारेबाज़ी वाले हंगामे को लेकर ममता ने साधा बीजेपी पर निशाना

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती कार्यक्रम में ममता बनर्जी के संबोधन के दौरान हुई नारेबाज़ी को लेकर अब खुद ममता ने मोर्चा संभाल लिया है। ममता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए नारेबाज़ी को खुद का अपमान बताया व इशारों-इशारों में बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पीएम मोदी के सामने मेरा अपमान करने की कोशिश की गई। बता दें कि पहले ही टीएमसी के कई नेता नारेबाज़ी वाले हंगामे को लेकर रोष जता चुके हैं।

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 08:43 AM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, mamta banerjee, BJP, Netaji Subhas Chandra Bose

Courtesy: Aajtak News

Jyoti priya mallick

फ़ोटो: One india

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारे पर जारी है सियासत

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में ममता बनर्जी के विरोध में लगे जय श्री राम के नारों को लेकर राज्य में सियासत जारी है। टीएमसी नेता व राज्य सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक ने नारा लगाने वालों को बंदर कह दिया है। मल्लिक ने कहा- "जय श्रीराम के नारे जिस जगह पर लगाए गए ऐसे में मैं बीजेपी नेताओं को बंदर ही कहूंगा क्योंकि उन्होंने 23 जनवरी को बंदर की भूमिका निभाई है।" बता दें की ममता ने नारों के विरोध में भाषण देने से मना कर दिया था… read-more

सोम, 25 जनवरी 2021 - 09:33 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Jyotipriya mallik, TMC, BJP, Netaji Subhas Chandra Bose, mamta banerjee

Courtesy: Aajtak News

Venkaiah naidu

फ़ोटो: Getty images

नेताजी की जयंती पर देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी राष्ट्रवाद की परिभाषा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रवाद की परिभाषा बताते हुए जनता को संबोधित किया है। 'जय हिंद' व 'जन गण मन' को सिर्फ राष्ट्रवाद के लिए नाकाफ़ी बताते हुए नायडू ने कहा कि राष्ट्र का मतलब भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि राष्ट्र में मौजूद सभी लोगों का उत्थान राष्ट्रवाद है। वहीं, नेताजी के लिए नायडू ने ट्वीट कर लिखा- "कोई व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है लेकिन उस व्यक्ति के मरने के बाद उसके विचार हजारों लोगों… read-more

रवि, 24 जनवरी 2021 - 09:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Venkaiah Naidu, rashtravad, nationalism, Netaji Subhas Chandra Bose

Courtesy: Aajtak news

Anil vij

फ़ोटो: Getty images

नेताजी की जयंती कार्यक्रम में भाषण ना देने पर अनिल विज ने साधा ममता पर निशाना

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती कार्यक्रम में नारेबाज़ी से नाराज़ हुई ममता बनर्जी पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज़ ने विवादित बयान दिया है। ममता के भाषण न देने की बात पर विज ने ट्वीट कर लिखा- "जय श्री राम का नारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए वैसा ही है जैसे की सांड के लिए लाल कपड़ा होता है।" बता दें कि कार्यक्रम के दौरान जब ममता सम्बोधन देने गई तब लोगों ने जय श्री राम और वंदे मातरम् के नारे लगाने शुरू कर दिए थे।

रवि, 24 जनवरी 2021 - 08:58 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Anil vij, Mamta banarjee, Netaji Subhas Chandra Bose

Courtesy: Aajtak news

Mamta banerjee

फ़ोटो: Getty images

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर ममता बनर्जी ने किया भाषण देने से इंकार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती कार्यक्रम में हुई नारेबाज़ी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने नाराज़गी जताई है। दरअसल कार्यक्रम के दौरान कुछ अराजकतावादी लोगों ने साम्प्रदायिक व राजनीतिक नारों से ममता के संबोधन के समय माहौल भंग कर दिया था और जब ममता को बोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने संबोधन देने से मना करते हुए कहा कि ऐसे बुला कर बेज्जती करना सही बात नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्वमेंट के प्रोग्राम की कोई गरिमा… read-more

रवि, 24 जनवरी 2021 - 08:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: TMC, mamta banerjee, Netaji Subhas Chandra Bose

Courtesy: Aajtak news