Police

फ़ोटो: Prabha Sakshi

उदयपुर हत्याकाण्ड के बाद यूपी में हाई एलर्ट, एडीजी लॉ ने कहा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बुध, 29 जून 2022 - 05:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: rajsthan, Udaypur, Nupur Sharma, UP, High Alert

Courtesy: Amar ujala

Murder

फ़ोटो: India Today

नूपर शर्मा के समर्थन करने पर उदयपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने पीएम को मारने की दी धमकी

भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर राजस्थान के एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। यह जघन्य घटना उदयपुर में हुई है। युवक की हत्या के बाद से उदयपुर में तनाव का माहौल है। विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। युवक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया गया है। दोनों शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी है।

मंगल, 28 जून 2022 - 07:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: rajsthan, Udaypur, murder, Nupur Sharma

Courtesy: Amar ujala

Nupur Sharma

फोटो: The Statesman

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा नहीं हुई पुलिस के सामने पेश

भाजपा की निलंबित नेता नुपूर शर्मा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज है। इसके बाद उन्हें जून 25 को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश होना था मगर वो पेश नहीं हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नुपूर शर्मा अबतक बयान दर्ज कराने नहीं आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जून 27 को उनके खिलाफ फैसला किया जाएगा। नुपूर शर्मा के विवादित बयान के बाद देश के कई शहरों में हिंसा भड़की थी।

रवि, 26 जून 2022 - 09:50 AM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, Prophet Mohammed, Prophet Muhammad, Prophet Remark

Courtesy: ABP Live

Asaduddin Owaisi

फोटो: Zee News

AIMIM चीफ ओवैसी ने की नूपुर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

एआईएमआईएम के अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की नुपुर शर्मा जल्द ही एक बड़े नेता के रूप में उभरेंगी और दिल्ली के सीएम पद के लिए नामांकित हो सकती हैं। जून 18 को, ओवैसी ने बीजेपी पर नूपुर शर्मा को बचाने का आरोप लगाया और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ सनसनीखेज टिप्पणी के बीच उनकी गिरफ्तारी की मांग की। ओवैसी ने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से उन्हें तेलंगाना लाने और नूपुर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

रवि, 19 जून 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nupur Sharma, AIMIM Chief, Asaduddin Owaisi, arrested

Courtesy: ABP Live

Nupur Sharma

फोटो: DNA India

मुंबई पुलिस ने शुरू की नुपूर शर्मा की तलाश, पैगंबर मोहम्मद मामले में टिप्पणी करने के बाद हुई गायब

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा पैगंबर मोहम्मद मामले में टिप्पणी करने के बाद गायब हो गई हैं। मुंबई पुलिस ने नुपूर की किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के मुताबिक मुंबई पुलिस के पास नुपूर शर्मा को गिरफ्तार करने के पर्याप्त सबूत हैं। बता दें कि मुंबई की टीम नुपूर को गिरफ्तार करने के लिए पांच दिनों से दिल्ली में है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, Mohammad Paigambar, Mumbai Police

Courtesy: ABP Live

Protest

फोटो: The Indian Express

यूपी पुलिस ने हिंसा मामले में गिरफ्तार किए 333 लोग

पैगंबर मोहम्मद विवाद मामले में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन और हिंसा के मामले में यूपी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अबतक 333 लोगों को गिरफ्तर किया है। राज्य भर में कुल 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने जून 10 को दुकारों को पबंद कर दिया था। इस दौरान कई शहरों में पथराव की घटना भी हुई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर ये कार्रवाई की जा रही है।

मंगल, 14 जून 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Prophet Muhammad, Muhammad, Nupur Sharma, arrest

Courtesy: ABP Live

nupur sharma

फोटो: Prabhat Khabar

नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले मुस्लिम छात्र हुआ गिरफ्तार

पैगंबर मोहम्मद पर की गई भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने वाले इंजीनियरिंग के छात्र साद अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साद के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार किया है। डीसीपी योगेश चव्हाण के मुताबिक साद के खिलाफ धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। भिवंडी सिटी पुलिस स्टेशन पर साद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

सोम, 13 जून 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, Mohammad Paigambar, paigambar, Maharashtra police

Courtesy: News 18 Hindi

Nupur Sharma

फोटो: Prabhat Khabar

भाजपा नेता नुपूर शर्मा के खिलाफ अब टीएमसी ने कराई शिकायत दर्ज

भाजपा नेता के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में टीएमसी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने पूर्व मिदनापुर के कोंटाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए, धारा 504, धारा 505(2), धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। नुपूर के खिलाफ स्वेच्छा से शांति भंग करने, उकसाने और धमकी देने के संबंध में मामले दर्ज हुए हैं। देशभर में नुपूर को गिरफ्तार किए जाने की मांग भी उठ रही है।

रवि, 12 जून 2022 - 07:01 PM / by रितिका

Tags: paigambar, Mohammad Paigambar, Nupur Sharma, TMC

Courtesy: TV9 Hindi

UP Violence protest

फोटो: Tribune India

हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में 255 लोग हुए अरेस्ट, नौ जिलों में 13 एफआईआर

पूर्व भाजपा नेता नुपूर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों में हिंसा भड़कने की घटनाएं हुई है। यूपी में अबतक कुल 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां कुल नौ जिलों में 13 एफआईआर हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में 53 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। झारखंड में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। ऐहतियात के तौर पर रांजी में इंटरनेट सेवाएं भी नहीं चलेंगी।

रवि, 12 जून 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: UP Police, UP government, UP Violence, Nupur Sharma

Courtesy: AajTak News

nupur sharma

फोटो: BBC

नूपुर शर्मा को जून 25 को होना होगा पेश, विवादित बयान मामने में मुंबई पुलिस ने भेजा समन

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने समन भेजकर जून 25 को पायधूनी पुलिस स्टेशन में पेश होकर बयान दर्ज करवाने को कहा है। नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद देशभर में घमासान जारी है। दिल्ली स्थित जामा मस्जिद, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत देश में लोगों ने बड़े स्तर पर इस बयान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नुपूर की गिरफ्तारी की मांग की थी।

रवि, 12 जून 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, BJP, Muhammad, Mumbai Police

Courtesy: ABP Live