हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में 255 लोग हुए अरेस्ट, नौ जिलों में 13 एफआईआर
पूर्व भाजपा नेता नुपूर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों में हिंसा भड़कने की घटनाएं हुई है। यूपी में अबतक कुल 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां कुल नौ जिलों में 13 एफआईआर हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में 53 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। झारखंड में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। ऐहतियात के तौर पर रांजी में इंटरनेट सेवाएं भी नहीं चलेंगी।