Faisal Wani

फ़ोटो: Telegraph India

जम्मु कश्मीर के यूट्यूबर फैजल वानी को नूपर शर्मा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजेपी से निलंबित पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ वीडियो  बनाने के आरोप में कश्मीरी यूट्यूबर फैजल वानी को जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। हालांकि, वानी ने इसके लिए वीडियो जारी करते हुए माफी भी मांगी थी और नूपुर शर्मा पर बनाया वीडियो डिलीट कर दिया था। फैजल ने नूपुर शर्मा का सिर कलम करते हुए एक ग्राफिक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था।

शनि, 11 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BJP, Youtuber, Nupur Sharma, faisal vani

Courtesy: Jagran

aansu gas

फोटो: News 18

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में पुलिस ने दागे आसूं गैस के गोले

पश्चिम बंगाल में जून 11 को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव किया जिसे काबू में करने के लिए पुलिस ने आसूं गैस के गोले दागे। इससे पूर्व भाजपा की निलंबित पार्षद नुपूर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में भी प्रदर्शन किया गया था। बता दें कि प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य में जून 15 तक लोगों के इकट्ठा होने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

शनि, 11 जून 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: West Bengal, Protests, protest, Nupur Sharma

Courtesy: NDTV News

Pragya Thakur

फ़ोटो: NDTV

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नूपर शर्मा का किया समर्थन, कहा सच बोलना बगावत है तो हम भी हैं बागी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए उनका समर्थन किया है। प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "हमें भी तकलीफ होती है, साहब जब लोग हमारे देव को फव्बारा कहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं, जय सनातन जय हिंदुत्व। हालांकि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर का रिएक्शन कुछ देर बाद आया है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mp, Bhopal, Pragya Thakur, Nupur Sharma

Courtesy: Amar ujala

Nupur sharma

फ़ोटो: NBT

निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की है। पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद नूपुर शर्मा ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था। पुलिस ने कहा कि 28 मई को इसकी साइबर सेल इकाई को नूपुर शर्मा से जान से मारने की धमकी को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत मिली थी।

मंगल, 07 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nupur Sharma, Delhi, Mohammad, Cyber Cell

Courtesy: Hindustan

qatar

फोटो: Mint

भारतीय राजदूतों को कई देशों ने किया तलब, पैगंबर पर बयान का है मामला

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अब कतर के विदेश मंत्रालय ने जून पांच को भारतीय राजदूत दीपक मित्तल को तलब किया है। मंत्रालय ने भाजपा नेता की टिप्पणी को खारिज किया है। इस मामले पर कुवैत विदेश मंत्रालय ने कहा कि एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री ने उन्हें आधिकारिक विरोध नोट दिया और इसकी निंदा की है। 

सोम, 06 जून 2022 - 12:50 PM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, BJP, naveen kumar jindal, paigambar, Qatar

Courtesy: Zee News

nupur sharma

फोटो: Scroll.in

नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई

भाजपा ने विवादित बयान देने के मामले में नुपुर श्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की है। नुपुर शर्मा को सस्पेंड किया गया है। वहीं नवीन कुमार जिंदल को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सदभावना भड़काने वाले विचार प्रकट करने के लिए ये कार्रवाई की गई है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है।

रवि, 05 जून 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: BJP, Naveen Jindal, Nupur Sharma, bjp party

Courtesy: NDTV News