Plantation By BSF

फोटो: Twitter

सरहद पर 'हरियाली की दीवार' बनाएंगे सीमा सुरक्षा बल के जवान

पर्यावरण दिवस के मौके पर बाड़मेर में पाकिस्तान से लगी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) के जवानों ने चार लाख पौधों के साथ 'हरियाली की दीवार' बनाने का ऐलान किया है। मॉनसून आते ही इस अभियान को शुरू कर दिया जाएगा। हरियाली की इस दीवार को बनाने के लिए नीम, गूगल, कनेर, इमली, अमरूद, तुलसी, जैसे पौधों का उपयोग किया जाएगा। इस अभियान के लिए बीएसएफ़ ने अपनी ही ऑर्गैनिक नर्सरी में 4 लाख पौधों को तैयार किया है। 

शनि, 05 जून 2021 - 06:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: BSF, Pakistan Border, World Environment Day, environment

Courtesy: News 18 Hindi