UP Violence protest

फोटो: DNA India

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट लगने के साथ प्रॉपर्टी होगी जब्त : उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। ये जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने दी है। राज्य में शांति भंग करने के मामले में कुल 109 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बता दें कि सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली दंगाईयों से होगी।

शनि, 11 जून 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: UP Police, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government, CM Yogi Adityanath

Courtesy: AajTak News

CM Yogi Adityanath

फोटो: The Times of India

कानपुर हिंसा के बाद बोले यूपी सीएम योगी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कानपुर में हिंसा के बाद जून 10 को पहली बार जुमे की नमाज होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने जून नौ को गोरखपुर में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्र, 10 जून 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: UP Police, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, Kanpur Violence

Courtesy: News 18 Hindi

kanpur violence

फोटो: Rediffmail

कानपुर हिंसा में शामिल आरोपियों की संपत्ति पर योगी सरकार चलाएगी बुल्डोजर

कानपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने पर उतर आई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा में शामिल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। हिंसा करने वालों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। ऐहतियात के तौर पर कानपुर में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। 

शनि, 04 जून 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Kanpur gangster, UP government, UP Police

Courtesy: Aajtak News

Encounter team

फ़ोटो: Aajtak

गाज़ियाबाद: एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी ढेर, पुलिस ने 2 एनकाउंटर को दिया अंजाम

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने मई 27 की देर रात दो एनकाउंटर को अंजाम दिया है जिसमें 1 लाख तक के इनामी बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। यह एनकाउंटर गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम और इंदिरापुरम में किया गया है जिसमें राकेश और बिल्लू उर्फ अविनाश मारे गए है, जिसमें राकेश पर 50 हजार और बिल्लू पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर फिल्मी स्टाइल में हुआ है।

शनि, 28 मई 2022 - 04:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Encounter, UP Police, gaziabad

Courtesy: Aajtak

Mukul goel

फ़ोटो: Hindustan

उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल को पद से हटाया गया, अब बने नागरिक सुरक्षा डीजी

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश पुलिस डीजीपी मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अकर्मण्यता के चलते अपने पद से हटा दिया है। हालांकि सरकार ने इस पद से हटाने के बाद अब उन्हें नागरिक सुरक्षा का डीजी बनाया है। वहीं, डीजीपी के पद पर एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार कार्यभार सौंपा गया है। बता दें कि गोयल का सेवाकाल फरवरी 2024 तक है। 

गुरु, 12 मई 2022 - 02:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: UP Police, mukul goel, DGP

Courtesy: Amar ujala

Up police

फोटो: Amar ujala

ड्रग माफिया पर यूपी सरकार की कार्रवाई, डेढ़ करोड़ का मकान किया कुर्क

उत्तरप्रदेश के मेरठ में ड्रग माफिया तस्लीम पर बड़ी कार्यवाही की गई है। शासन के आदेशानुसार पुलिस ने तस्लीम के लिसाड़ी गेट के शानदार कॉलोनी में बने डेढ़ करोड़ के आलीशान घर को कुर्क कर दिया है। दरअसल लालकुर्ती पुलिस ने माफिया पर 14-ए के तहत कार्रवाई करने के लिए पहले मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि स्मैक कारोबारी हाजी तस्लीम पर विभिन्न थानों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बुध, 04 मई 2022 - 08:23 PM / by आकाश तिवारी

Tags: drug peddlers, uttarpradesh, Yogi, UP Police

Courtesy: Amar ujala

Vikas Dubey

फोटो: India Today

सीज होगी विकास दुबे की 70 करोड़ की प्रॉपर्टी

उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे गैंग के 32 सदस्यों की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। गैंग के 32 सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद उनपर गैंग्स्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।इसके अलावा पुलिस ने विकास दुबे की 70 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया है। इसे भी पुलिस सीज कर जब्त करेगी। हर संपत्ति पर बुलडोजर से कार्रवाई होगी।

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Vikas Dubey, UP Police, Crime, property cease

Courtesy: AajTak News

Up adg

फोटो: News

गोरखनाथ मंदिर में हुआ हमला नाकाम, सुरक्षा में तैनात जवानों ने दिखाया शौर्य

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात दो जवानों ने शौर्य दिखाते हुए मंदिर में होने वाले संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिखाया है। मामले की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, "इस हमले को आतंकी हमला कहा जा सकता है। इस हमले के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।" वहीं अब सुरक्षा एजेंसियों ने इस हमले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Gorakhnath Temple, Terrorist attack, UP Police

Courtesy: News18hindi

fire

फोटो: ABP News

बीजेपी दफ्तर के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ बीजेपी दफ्तर के सामने राम प्यारी नामक महिला ने केरोसिन छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को देखकर उसे बचाया। जानकारी के मुताबिक महिला को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि घटना के समय बीजेपी दफ्तर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। महिला का आरोप था की गोसाईगंज पुलिस उसके बेटे को निर्दोष होने के बाद भी जेल भेज रही है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 11:00 AM / by Anand Mishra

Tags: UP Police, Yogi Adityanath, BJP, sucide

Courtesy: Aaj Tak

night curfew

फोटो: The Economic Times

कोविड 19 मामलों में कमी को देखते हुए खत्म हुआ नाईट कर्फ्यू : उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने फरवरी 19 को राज्य भर में नाईट कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। कोविड 19 संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए ये फैसला किया गया है। अब लोग सड़कों पर आवाजाही कर सकेंगे। सरकार ने सिर्फ नाईट कर्फ्यू हटाया है मगर कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन करना होगा। बीते सप्ताह ही सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय बदलकर 11 बजे किया था।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: UP Police, Night Curfew, Uttar Pradesh

Courtesy: ABP Live