polio

फोटो: Zee News

कोलकाता में पोलियो के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान, जून 19 से होगी शुरुआत

कोलकाता में हाल ही में पोलियो का वायरल मिला है, जिसके बाद ऐहतियात के तौर पर कोलकाता नगर निगम ने विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान चलाने की शुरुआत करने का फैसला किया है। ये टीकाकरण अभियान जून 19 से चलाया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में भर्ती बच्चों के टेस्ट कराए जाएं। बता दें कि भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Polio, Pulse Polio, WHO, Kolkata

Courtesy: ABP Live

polio

फोटो: UNICEF

विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोलकाता में मिले पोलियो के वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोलकाता स्थित नाले के पानी में पोलियो के वायरस मिले हैं। वायरस मिलने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित हो गया है। वायरस मिलने के बाद कोलकाता नगर निगम ने इसकी जांच के आदेश दिए है। कोविड 19 के मामलों में कमी आने के बाद पोलियो टीकाकरण फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन मार्च 17, 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर चुका है।

बुध, 15 जून 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Pulse Polio, Polio, polio case, WHO

Courtesy: TV9 Hindi

Polio

फ़ोटो: Pakistan Today

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय पोलियो अभियान में 12 बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह पिलाया सैनिटाइजर

महाराष्ट्र के यवतमाल में राष्ट्रीय पोलियो अभियान के दौरान 12 बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह हैंड सैनिटाइजर पिला दिया गया। यह घटना यवतमाल घाटांजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो अभियान के दौरान हुई। इस गड़बड़ी का खुलासा बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद हुआ है। पीड़ित बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और यवतमाल जिला परिषद के सीईओ डां श्रीकृष्णा पांचाल ने मामले की जांच के आदेश दिए है। वहीं, संबंधित आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को… read-more

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 10:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pulse Polio, Polio, Maharashtra, Maharashtra Government

Courtesy: Aajtak News

Polio Campaign

फोटो: DNA India

कर्नाटक में 64 लाख से अधिक बच्चों को दिए जाएंगे पोलियो ड्रॉप, टीकाकरण के लिए बनाए गए 32,908 बूथ

कर्नाटक में 64 लाख से अधिक बच्चों को रविवार को पोलियो ड्रॉप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा कल अपने आवासीय कायार्लय में पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि ''कर्नाटक में पांच वर्ष की आयु समूह में 64 लाख 07 हजार 930 बच्चों को पोलियो ड्रॉप दिये जाएंगे"। उन्होंने आगे कहा की जिन बच्चों को पोलियो ड्रॉप प्राप्त हो चुका है उन्हें भी दोबारा ड्रॉप दिए जाएंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 05:46 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Karnataka, Karnataka CM, Dr. K Sudhakar, Polio

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR