prahalad-Patel

फोटो: Latestly

छिंदवाड़ा में प्रह्लाद पटेल के काफिले के साथ सड़क दुर्घटना, 1 की मौत, 3 घायल

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल नवंबर 7 को एक सड़क दुर्घटना में बच गए। उनके काफिले की एक कार एक बाइक से टकरा गई, जिसमें एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, बाइक चला रहे एक 35 वर्षीय शिक्षक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब प्रह्लाद पटेल का काफिला छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रहा था। 

बुध, 08 नवंबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Prahlad Patel, accident

Courtesy: MSN News

Prahlad Patel

फ़ोटो: Indiatoday

केंद्र सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए विधेयक लाएगी - प्रह्लाद पटेल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिए गए अपने भाषण के दौरान केंद्रीय खाद्य-प्रसंस्करण मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा दावा किया है। केंद्र द्वारा जल्द ही विधेयक लाने की बात करते हुए पटेल ने कहा - "जनसंख्या नियंत्रण विधेयक जल्द आएगा। चिंता मत कीजिए। जब ऐसे बड़े और मजबूत फैसले लिए जा रहे हैं, तो बाकी भी जल्द ही आएंगे।" वही,पटेल ने राज्य नेतृत्व पर भी कई नीतियों को लागू करने में असफलता प्राप्ति का आरोप लगाया।

बुध, 01 जून 2022 - 10:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Prahlad Patel, POPULATION CONTROL BILL, Modi Government

Courtesy: Amar ujala

Arvind Kejriwal

फोटो: Deccan Herald

तिरंगे के अपमान पर केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के सीएम और उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की प्रेस वार्ता के दौरान बैकग्राउंड में लगे हुए तिरंगे में सफेद हिस्से को कम करते हुए हरे हिस्से को जोड़ा गया है, जो तिरंगा संहिता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस गलती को… read-more

शुक्र, 28 मई 2021 - 04:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: National Flag, CM Arvind Kejriwal, Anil Baijal, Delhi, Prahlad Patel

Courtesy: zee News