Prashant Kisor

फ़ोटो: Deccan Herald

प्रशांत किशोर बना सकते हैं खुद की पार्टी, बिहार चुनाव से करेंगे शुरुआत

प्रशांत किशोर ने अपनी अलग पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। मई 2 को किए ट्वीट में उन्होंने जनता के बीच जाने की बात कही है। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, जनता के बीच जाने का समय आ गया है। इसकी शुरुआत बिहार से होगी। हालांकि अभी उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पार्टी कब लॉन्च करेंगे और उनकी पार्टी का नाम क्या होगा। वैसे ट्वीट से देखें तो यह तय है कि पार्टी की शुरुआत बिहार से होगी।

सोम, 02 मई 2022 - 12:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prashant Kishor, Tweet, Bihar Election, party

Courtesy: Hindustan

Prashant Kishor

फोटो: Telegraph India

प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि सिर्फ ट्वीट और कैंडल मार्च करके भाजपा को नहीं हराया जा सकता। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को पार्टी की कमान सौंपनी चाहिए। इससे पहले भी उन्होंने अपने एक बयान के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा था। 

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 05:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Prashant Kishor, Congress, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Prashant Kishor meets Congress top leaders

फोटो: India Today

राहुल गांधी और प्रशांत किशोर संग मीटिंग में मौजूद थीं सोनिया गांधी

प्रशांत किशोर ने जुलाई 13 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की थी। ताजा जानकारी के मुताबिक लगभग एक घंटे की मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी फोन पर जुड़ी थीं। माना जा रहा है कि इस बैठक में पंजाब में पार्टी पर मंडरा रहे संकट के बादलों को हटाने पर चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर भी बात हुई।

बुध, 14 जुलाई 2021 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Prashant Kishor, Congress Party, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra

Courtesy: Live Hindustan

Captain Amrinder singh

फ़ोटो: DNA India

बतौर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भूमिका को कैप्टन ने नकारा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी में बतौर चुनावी रणनीतिकार राजनीतिक विशेषज्ञ प्रशांत किशोर की भूमिका को नकार दिया है। किशोर को केवल एक सलाहकार बताते हुए कैप्टन ने कहा, "कांग्रेस में टिकट के वितरण के लिए नियम और मापदंड निर्धारित हैं, जो सभी राज्य में सभी चुनावों में अपनाए जाते हैं।" बता दें कि पार्टी पर आरोप लग रहे थे कि वे चुनाव में टिकट वितरण किशोर के कहने पर करती है।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 03:32 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Captain Amarinder Singh, Prashant Kishor, Indian National Congress

Courtesy: Outlook Hindi News