Gangrape

फ़ोटो: The new indian express

दबंग लम्बे समय तक करते रहे नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने भी दर्ज नहीं की एफआईआर: यूपी

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के नटवा गांव से एक मामला सामने आया है, जहां चौथी कक्षा की बच्ची के साथ दबंग लम्बे समय तक गैंगरेप करते रहे। मनोज और गोपाल पीड़िता से रोज़ाना दुष्कर्म करते थे और जब वह गर्भवती हो गई तो झोलाझाप डॉक्टर से जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। वहीं, आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता के माता पिता के कहने पर एफआईआर दर्ज नहीं की। हालांकि अधीक्षक के दबाव पर कार्यवाही शुरू की गई है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 10:15 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Gangrape, uttarpradesh, Pregnant, Minor

Courtesy: News18hindi

Bank

फ़ोटो: CNBC

इंडियन बैंक ने प्रेगनेंट महिला कर्मचारियों की भर्ती लेने से किया मना, बताया मेडिकल अनफिट

इंडियन बैंक ने प्रेगनेंट महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक नया दिशानिर्देश जारी किया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को नौकरी के मौकों से बाहर रखा गया है। बैंक ने गर्भवती महिलाओं को नौकरी के लिए ‘मेडिकली अनफिट’ करार किया है। ऐसे गलत नियमों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इंडियन बैंक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। SBI भी प्रेगनेंट महिलाओं के लिए ऐसा नियम लेकर आया था। हालांकि बैंक ने नियम वापस ले लिया है… read-more

सोम, 20 जून 2022 - 06:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Indian Bank, SBI, Pregnant, Women, Medical Unfit

Courtesy: Moneycontrol