Farmers protest

फोटो: ALJAZEERA

कृषि कानून की प्रतियां जलाकर किसान मनाएंगे संपूर्ण क्रांति दिवस

संयुक्त किसान मोर्चा के कहने पर भाजपा और जेजेपी के विधायकों व सांसदों के आवास के बाहर संपूर्ण क्रांति दिवस के तहत तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकने का फैसला लिया गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष सतबीर पहलवान ने कहा कि "सरकार को भेजे पत्र का जवाब नहीं मिला पाया है। सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे, नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही गांवों गांवों में अभियान चलाए जाएंगे "।

सोम, 31 मई 2021 - 02:20 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Farmers, Protests, revolution day, Indian government

Courtesy: Dainik Jagran

Farmers protest

फोटो: Indian Express

किसानों के देशव्यापी प्रदर्शन को मिला 12 दलों का समर्थन

भारत में मौजूद 12 प्रमुख विपक्षी दलों ने मई 26 को होने वाले 'किसान देशव्यापी प्रदर्शन' का साथ देने का निर्णय लिया है। एक संयुक्त बैठक में इसकी जानकारी साझा की गई है। बयान में कहा गया कि "हम किसानों के आंदोलन के 6 महीने पूर्ण होने पर देशव्यापी प्रदर्शन को समर्थन देते हैं "। दलों में कांग्रेस, शिवसेना, सपा और राजद जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

सोम, 24 मई 2021 - 03:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Farmers, Protests, RJD, Support

Courtesy: Jansatta News

boycott bjp poster

फोटो: Twitter

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BoycottBJP4Farmers

नए कृषि कानूनों के विरोध में मई 18 की सुबह से ही ट्विटर पर #BoycottBJP4Farmers ट्रेंड कर रहा है। कुछ देर के लिए ये हैशटैग ट्रेंडिंग 1 पर था, अभी भी ये 50k+ ट्वीट्स के साथ टॉप-5 में ट्रेंड कर रहा है। किसान इस बिल का शुरुआत से ही विरोध कर रहे हैं और इसके लिए कई दिनों तक उन्होंने धरना भी दिया था। ज़मीनी स्तर से लेकर सोशल… read-more

मंगल, 18 मई 2021 - 10:20 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: farmer protest, Protests, Farmers, Twitter trends

Courtesy: Brifly News Hindi

Manohar lal khaatar advised to postpone protest

फोटो: DNA India

कोरोना के चलते मनोहर लाल खट्टर ने किसानो से की कृषि प्रदर्शन स्थगित करने की अपील

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से मई 14 को कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखकर प्रदर्शन स्थगित करने की अपील की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि धरना स्थलों से किसानों की आवाजाही की वजह से गांवों में संक्रमण फैल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान बाद में प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन अभी इसको बन्द करने की आवश्यकता है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 12:10 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: politics, Manohar Lal Khattar, Protests, Farmers

Courtesy: Live Hindustan

Lathi charge

फ़ोटो: Amar ujala

खट्टर का विरोध करने वाले किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

हरियाणा के मुख्यमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता मनोहर लाल खट्टर का विरोध करना किसानों को भारी पड़ रहा है। दरअसल खट्टर शहर के पुरानी आईटीआई ग्राउंड पर आयोजित रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा के पिता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे, जहां उनका स्थानीय किसानों ने जमकर विरोध किया। वही, विरोध करते हुए किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई जिसमें कई किसानों को गंभीर चोट भी आई है। वहीं, किसानों का कहना है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिये जाते, तब तक… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 09:52 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Manohar Lal Khattar, Protests, Kisan Andolan

Courtesy: Aajtak

Myanmar Protest

फोटो: The News International

म्यांमार में 50 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद कई जिलों में सेना द्वारा लगाया गया मार्शल लॉ

म्यांमार में मार्च 14, 2021 को हुए हिंसक घटनाओं के बाद सेना द्वारा कई जिलों में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। देश के कई इलाकों में सू-ची की रिहाई की मांग को लेकर किये गए प्रदर्शन में पुलिस और सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियाँ चलाई, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गयी है। मार्शल लॉ लगे जिलों में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सैन्य अदालत में मामला चलाया जाएगा। फरवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक संख्या में लोग मारे गए है, जिसमें यंगून में सबसे… read-more

सोम, 15 मार्च 2021 - 09:15 PM / by Shruti

Tags: Myanmar, Myanmar Military Coup, Protests, Martial Law

Courtesy: BBC NEWS

Protest against film

फोटो: SheThe People

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर कमाठीपुरा के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर कमाठीपुरा के लोगों ने इलाकों का चित्रण गलत तरीके से करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। फिल्म में कमाठीपुरा को रेड लाइट एरिया बताया है इसको लेकर वहां के लोगों ने शर्मिंदगी जाहिर की है। यहां के लोगों ने आरोप लगाया है कि कड़ी मेहनत के बाद 200 साल के इस इतिहास को हटाने का प्रयास किया गया था जिसे निर्देशक पैसे कमाने की वजह से इस फिल्म के जरिये वर्तमान और आनेवाली पीढ़ी को ख़राब कर रहें हैं… read-more

सोम, 08 मार्च 2021 - 05:44 PM / by Shruti

Tags: Gangubai Kathiawadi, Kamathipura residents, Protests, Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali

Courtesy: Nai Duniya News

International Women's Day

फोटो: Deccan Herald

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किसान आंदोलन की कमान संभालेंगी महिलाएं

दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में मार्च 8 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे आंदोलन की कमान महिला किसान मिलकर संभालेंगी एवं इंकलाबी मेहँदी लगा कर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस दिन महिलाएं ही गाज़ीपुर और सिंधी-टिकरी सीमा पर आंदोलन का मंच भी संभालेंगी। इस विरोध में ज्यादा से ज्यादा महिला शिरकत कर सकें इसको लेकर मोबाइल से लोगों को सन्देश भी भेजें जा रहें हैं। इस महिला किसान आंदोलन की रूप-रेखा रवनीत कौर तैयार कर रहीं हैं।

रवि, 07 मार्च 2021 - 11:20 AM / by Shruti

Tags: Kisan Andolan, Protests, International women's day, Women Farmers

Courtesy: PATRIKA NEWS

Protest

फ़ोटो: Getty images

दिल्ली में निर्माण कार्य के चलते हटाया हनुमान मंदिर, अब आपस में भिड़ी भाजपा व आप

देश की राजधानी दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है जिसके कारण एक हनुमान मंदिर हटाया जाना है। अब हनुमान मंदिर हटाने को लेकर सियासत गरमा गई है व स्थानीय हिन्दू संगठन प्रदर्शन के लिए हनुमान मंदिर पहुंच गए हैं। भाजपा व हिन्दू संगठनों की मांग है कि हनुमान मंदिर को पुनः स्थापित किया जाए वहीं, आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा शासित एमसीडी ने ही मंदिर हटाने का आदेश दिया था और अब जनता के आक्रोश के सामने झूठ बोल रही है।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 01:47 PM / by आकाश तिवारी

Tags: New Delhi, hanuman mandir, Delhi Government, BJP Leader, Protests

Courtesy: Aajtak

protest

photo: Free press journal

त्रिपुरा में हुए हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने की फायरिंग

त्रिपुरा के उत्तरी हिस्से में ब्रू आदिवासियों ने पुनर्वास के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद पुलिस के द्वारा फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हुए है। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकर्मियों ने पानीसागर शहर के राष्ट्रीय मार्ग 8 पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।

शनि, 21 नवंबर 2020 - 05:39 PM / by vikas prakash

Tags: Tripura, Protests, Central Government

Courtesy: Ndtv Hindi