UP Elections SP Released The List Of 12 Candidates Ticket

फोटो: Times Now News

यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

समाजवादी पार्टी ने फरवरी 2 को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए रायबरेली और चित्रकूट सीटों सहित 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने रायबरेली से कांग्रेस से बीजेपी नेता बनी अदिति सिंह के खिलाफ आरपी यादव को चुनाव में खड़ा किया है। चित्रकूट सीट से अनिल प्रधान पटेल को टिकट दिया गया है जबकि मानिकपुर से वीर सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। विज्मा यादव को प्रतापपुर से और अमरनाथ मौर्य इलाहाबाद पश्चिम… read-more

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up elections 2022, list of 12 candidates, Rae Bareli

Courtesy: Aajtak News

Aditi Singh

फोटो: India TV News

भाजपा में शामिल हो सकती हैं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह

कांग्रेस पार्टी को जल्द ही एक बहुत बड़ा झटका लग सकता है। रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह सिंह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। रायबरेली हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है, अदिति सिंह के ना होने से भाजपा आसानी से इस सीट पर कब्जा जमा सकती है। बता दें कि अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह भी रायबरेली सदर से पांच बार विधायक रह चुके हैं। 

बुध, 24 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Aditi Singh, Congress, Rae Bareli, BJP, politics

Courtesy: Zee News Hindi

dead bodies

फोटो: The Indian Express

रायबरेली और प्रयागराज में गंगा किनारे रेत में दफन मिलीं सैकड़ों लाशें

उत्तर प्रदेश के रायबरेली और प्रयागराज में गंगा के किनारे सैकड़ों लाशें रेत में दफन मिलीं हैं। इससे पहले यूपी के ही कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, गाजीपुर और बलिया में भी इसी तरह गंगा किनारे सैकड़ों लाशें मिलीं थी। इस बारे में परिजनों से पूंछने पर उन्होंने बताया कि अंतिम क्रिया के लिए पैसे नहीं थे, इसीलिए लाशों को इस तरह दफन कर दिया था। ये लाशें यहां पिछले एक महीने के अंदर ही दफन की गई हैं।

शनि, 15 मई 2021 - 11:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Uttar Pradesh, Rae Bareli, Kanpur, Prayagraj

Courtesy: Dainik Bhaskar