आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा- हमें श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी समस्या नहीं
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने रायपुर में कहा कि इस समय पूरी दुनिया में महंगाई है। आरबीआई ब्याज दर बढ़ा रहा है जिससे महंगाई कम करने में मदद मिलेगी. सबसे ज्यादा महंगाई खाद्य और ईंधन में है। श्रीलंका में आर्थिक उथल-पुथल पर राजन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। रिजर्व बैंक ने रिजर्व बढ़ाने में अच्छा काम किया है। हमें श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी समस्या नहीं है। हमारे विदेशी कर्ज भी कम हैं।
Tags: RBI, Raghuram rajan, Raipur, Intrest
Courtesy: News18
पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा- देश में आर्थिक सुधार वाली सरकार, लेकिन नहीं बन रही व्यापक सहमति
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत अगर सुधारात्मक कदम नहीं उठाता है तो देश की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है। इस वक्त देश में आर्थिक सुधारों का प्रयास करने वाली सरकार है लेकिन दुर्भाग्यवश इन सुधारों को लेकर व्यापक सहमति नहीं पा रही है। सरकार को बैंकिंग सेक्टर में और बेहतर रिफॉर्म करने चाहिए। अभी बैंक इकोनॉमी को आगे बढ़ाने की बजाय उनके रास्ते में खड़े नजर आ रहे हैं।
Tags: RBI, Raghuram rajan, Economy, India
Courtesy: News18
Russia -Ukraine: युद्ध के असर से तेल व गैस के अलावा कई वस्तुएं हो सकती हैं महंगी: राजन
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि, रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव केवल तेल व नेचुरल गैस नहीं बल्कि अन्य आवश्यक चीजों पर भी पड़ेगा। CNBC को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "दुनियाभर में गेहूं के निर्यात में रूस व यूक्रेन बड़ा योगदान देते हैं। इसलिए अनाज के दाम भी बढ़ सकते हैं।" राजन ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की रिकवरी खतरे में है।… read-more
Tags: Ukraine-Russia, Raghuram rajan, Economy
Courtesy: moneycontrol hindi
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने आयात प्रतिस्थापन पर जताया संदेह
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने मोदी सरकार की आत्मनिर्भर भारत की पहल के अंतर्गत आयात प्रतिस्थापन को बढ़ावा देने को लेकर चिंता जताई है। इतिहास के परिपेक्ष्य से उदारहण लेते हुए रघुराम राजन ने कहा-"कई देशों में पहले भी इस तरह के प्रयास हुये हैं लेकिन ये सफल नहीं हो पाये। यदि इसमें इस बात पर जोर है कि शुल्कों को लगाकर आयात का प्रतिस्थापन तैयार किया जायेगा, तो मेरा मानना है कि यह वह रास्ता है जिसे हम पहले भी अपना चुके हैं और यह असफल रहा है।
Tags: Raghuram rajan, RBI GOVERNOR, Indian Economy
Courtesy: News18hindi