Bramhastra Song

फोटो: India TV News

रिलीज हुआ रणवीर कपूर की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' का गाना 'देवा देवा'

ब्रम्हास्त्र के निर्माताओं द्वारा फिल्म का गाना 'देवा देवा' जारी कर दिया गया है। इस गाने में रणबीर कपूर को आग से खेलते देखा जा सकता है। इस खूबसूरत गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज से सजाया है।  फिल्म ब्रम्हास्त्र को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट,अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे… read-more

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Brahmastra, new song, deva deva

Courtesy: Latestly News

Kesariya Song

फोटो: Jagran TV

फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया बालम को एक घंटे में मिले 1 मिलियन से अधिक व्यूज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया को रिलीज के एक घंटे में ही एक मिलियन व्यूज मिले है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस गाने में वाराणसी में रोमांस करते दिख रहे है। ये गाना दोनों एक्टर्स की लव स्टोरी दर्शाता है। इस गाने के अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजित प्रीतम ने दियाय है। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। 

रवि, 17 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Kesariya Song

Courtesy: News 18 Hindi

Shamshera Title Track

फोटो: Enavabharat

आउट हुआ रणवीर कपूर की फिल्म शमशेरा का टाइटल ट्रैक

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर की आगामी फिल्म 'शमशेरा' का शीर्षक ट्रैक जारी कर दिया गया है। इसमें रणबीर कपूर को बाली और शमशेरा के पात्रों के रूप में दोहरी भूमिका में दिखाया गया है। सुखविंदर सिंह और अभिषेक नेलवाल ने अपने गीत 'शमशेरा टाइटल ट्रैक' में काजा के दिग्गजों की बहादुरी को श्रद्धांजलि दी। गाने में रणबीर कपूर पर काफी शानदार एक्शन सीन्स करते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा… read-more

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shamshera, title track, Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt

Alia Bhatt

फोटो: India TV News

आलिया भट्ट ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, शेयर की तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अस्पताल से एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। दोनों ने इसी साल अप्रैल 14 को शादी की थी और अब वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।" आलिया की इस पोस्ट के बाद फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है।

सोम, 27 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, announce, pregnancy

Courtesy: Navbharat Times

Ranbir Shradhha

फ़ोटो: Hindustan Times

लव रंजन के निर्देशन में बन रही रणबीर और श्रद्धा स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के अलावा भी कई दमदार प्रोजेक्ट्स में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। लव रंजन के निर्देशन में बन रही रणबीर और श्रद्धा स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में दोनों एक्टर्स के अलावा डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। पर्दे के पीछे रहने वाले मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर भी इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

रवि, 26 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ranbir Kapoor, Shradhha Kapoor, Luv Ranjan, Dimple Kapadia

Courtesy: Amar ujala

Shamshera trailer

फोटो: YouTube

फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा रणबीर कपूर और संजय दत्त का दमदार लुक

बॉलीवुड फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर मेकर्स ने जून 24 को जारी कर दिया है। फेंस फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त को देखकर काफी उत्साहित हो रहे है। रणबीर कपूर संजू के चार साल बाद संजय दत्त के साथ ही बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर भी दिखाई देंगी, जिसमें दोनों का लव एंगल दिखेगा। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। 

शुक्र, 24 जून 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Shamshera, trailer, trailer launch, Ranbir Kapoor

Courtesy: ABP Live

Shamshera

फोटो: Kashmir News

फिल्म "शमशेरा" से रिलीज हुआ संजय दत्त का लुक, फैंस हुए हैरान

फिल्म शामशेरा में संजय दत्त का लुक ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही सामने आ गया है। फिल्म के टीजर को फैंस ने काफी पसंद किया है। इसमें संजय दत्त के लुक के लोग कायल हो गए है। संजय दत्त खाकी वर्दी के साथ माथे पर तिलक और हाथ में हंटर के साथ दिख रहे है। इस लुक को देख फैंस बहुत उत्साहित हो गए है। संजय दत्त दरोगा शुद्ध सिंह का किरदार निभा रहे है।

गुरु, 23 जून 2022 - 03:35 PM / by रितिका

Tags: Sanjay Dutt, Shamshera, Bollywood, Ranbir Kapoor

Courtesy: Abp Live

Shamshera

फोटो: You Tube

आउट हुआ रणवीर कपूर की फिल्म शमशेरा का टीज़र

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म शमशेरा का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों को यह टीज़र बेहद पसंद आ रहा है। टीज़र में रणबीर कपूर डाकू के लुक नज़र आ रहे हैं। संजय दत्त भी इम्प्रेस करने वाले लुक में नज़र रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशयली इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का टीज़र शेयर करने के साथ ट्रेलर रिलीज की तारीख की भी घोषणा की है। फिल्म का ट्रेलर जून 24 को रिलीज किया जायेगा… read-more

बुध, 22 जून 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shamshera, teaser out, Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt

Courtesy: ZEE News

Brahmastra

फ़ोटो: Hindustan Times

‘ब्रह्मास्त्र’ के ट्रेलर में शाहरुख खान के कैमियो सस्पेंस के बाद लोगों को दिखीं दीपिका पादुकोण

‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शाहरुख खान के बाद अब ब्रह्मास्त्र के दूसरे ट्रेलर में फैन्स को दीपिका पादुकोण की झलक दिखने का दावा कर रहे हैं। समुद्र की वेव से बाहर आती हुई, लाल साड़ी के साथ सेम ब्लाउज और ज्वेलरी पहनी इस रहस्यमयी महिला के किरदार ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। लोगों का ये कहना है कि 'जल' के किरदार में नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ही हैं।

सोम, 20 जून 2022 - 04:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Brahmastra, trailer, Deepika Padukone, Jal, Ranbir Kapoor

Courtesy: Jagran

Ranbir Kapoor

फोटो: The Indian Express

शमशेरा का पोस्टर हुआ जारी, हाल ही में हुआ था लीक

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म शमशेरा का पोस्टर यश राज फिल्म्स ने जून 20 को रिलीज कर दिया है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर लीक हो गया था, जिसके बाद मेकर्स ने ऑफिशली इसे रिलीज किया है। पोस्टर जारी होने के बाद फैंस रणबीर के लुक को देखकर हैरान हो गए हैं। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। फिल्म जुलाई 22 को रिलीज होगी।

सोम, 20 जून 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Bollywood, Shamshera, Entertainment

Courtesy: News 18 Hindi