Allahabad highcourt verdict on love jihad case

फ़ोटो: DNA

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण करने वाले आरोपी को दी ज़मानत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लव जिहाद के एक केस में पीड़िता को ही शक के घेरे में खड़ा कर दिया और आरोपी को ज़मानत दे दी है। पीड़िता ने मुन्ना खान नाम के एक व्यक्ति पर चार साल तक दुष्कर्म और ज़बरदस्ती धर्म बदलने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने कहा राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होते ही अचानक पीड़िता को अपने अधिकारों की जानकारी कैसे मिल गई, जबकि वे चार साल से अपनी मर्ज़ी से आरोपी के साथ रह रही थी।

रवि, 13 जून 2021 - 02:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Love Jihad, Allahabad High Court, rape, Religion change

Courtesy: Dainik Bhaskar

Pearl V Puri

फोटो: ABP News

नाबालिक से छेड़छाड़ और रेप के आरोप में ‘नागिन 3’ के अभिनेता पर्ल वी पुरी गिरफ्तार

नाबालिक से छेड़छाड़ और रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल के अलावा पुलिस ने छह और लोगों पर भी रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी छह लोगों को कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कार में रेप किया गया, आरोपियों ने बार-बार उसके साथ ऐसा किया। पीड़िता ने मलवानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शनि, 05 जून 2021 - 03:30 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Gang-Rape, rape, Molestation, Nagin

Courtesy: Live Hindustan

Ventilated patient

फ़ोटो: Medicoworld

ऑक्सिजन सपोर्ट पर रखी कोरोना संक्रमित महिला के साथ वार्ड बॉय ने की रेप की कोशिश

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अस्पताल के वार्ड बॉय ने ऑक्सिजन सपोर्ट पर रखी महिला के साथ रेप की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला के बेटे द्वारा की गई है व आरोपी वार्ड बॉय विवेक लोधी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धारा 376 के अंतर्गत दर्ज किए गए केस में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 01:44 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ventilators, rape, ward boy, Madhyapradesh

Courtesy: Aajtak News

Love jihad

फ़ोटो: Zeenews.in

नोएडा में नाम बदलकर मुस्लिम युवक ने दिया लव जिहाद को अंजाम

उत्तरप्रदेश के नोएडा से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है जहां एक लड़के ने खुद को हिन्दू बताकर पहले लड़की से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। मामला नोएडा के कासना थाना क्षेत्र का है जहां शिकायत दर्ज कराई गई है कि आरोपी युवक अब लड़की पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू करते हुए बताया कि आरोपी सोनू यूपी के बिजनौर का रहने वाला है और उसका असली नाम फरहा फरजान है।

रवि, 21 मार्च 2021 - 02:49 PM / by आकाश तिवारी

Tags: rape, Love Jihad, Noida

Courtesy: Aajtak News

Crime Report

फोटो: Patrika

गुजरात में प्रतिदिन होती हैं 2 हत्याएं, 4 बलात्कार और 6 अपहरण के मामले

गुजरात विधानसभा में मार्च 3 को राज्य के गृह विभाग की ओर से आपराधिक आकड़ें पेश किये गए जिसके अनुसार राज्य में पिछले दो सालों में प्रतिदिन औसतन दो हत्याएं, बलात्कार की चार और अपहरण की छह घटनाएं हुईं हैं। जारी किये गए इन आकड़ों में दिसंबर 31- 2020 तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दो साल के अंदर 1,944 हत्याएं, 1,853 हत्या के प्रयास, 3,095 बलात्कार, अपहरण के 4,829 और आत्महत्या के 14,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। 

गुरु, 04 मार्च 2021 - 04:38 PM / by Shruti

Tags: Gujarat, Gujarat Vidhan sabha, murder, rape, Report

Courtesy: The Print News

Food delivery boy

फ़ोटो: Getty images

फ़ूड डिलीवरी बॉय पर 66 महिलाओं से रेप का आरोप, घटना जान चौंक जाएंगे आप

देश की नामी फ़ूड डिलीवरी कंपनी के एक डिलीवरी बॉय पर 66 महिलाओं से रेप करने का आरोप लगा है। घटना पश्चिम बंगाल के हुगली की है जहां विशाल वर्मा नामक एक व्यक्ति को सीरियल बलात्कारी कहा गया और पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की गई। दरअसल यह महिलाओं से फीडबैक मांगता था और फिर उनके नम्बर पर व्हाट्सएप मेसेज व वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल करता था। घटना के खुलासे के बाद चुचुड़ा थाने की पुलिस ने विशाल वर्मा और उसके साथी को जेल का रास्ता दिखा दिया है।

मंगल, 23 फ़रवरी 2021 - 06:48 AM / by आकाश तिवारी

Tags: FOOD-DELIVERY SERVICES, rape, West Bengal

Courtesy: Aajtak

dhananjay munde

फोटो: THE INDIAN EXPRESS

महिला गायिका ने महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर लगाया रेप का आरोप

एक महिला गायिका द्वारा महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। 'महा विकास अघाड़ी' सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने महिला गायिका द्वारा लगाए गए इन आरोपों से इनकार किया है, मुंडे ने इस आरोप को ब्लैकमेल करने की साजिश कहा है। महिला गायिका ने पुलिस में दर्ज एफआईआर की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करके लिखा है कि मुंडे ने साल 2006 से उनके साथ कई बार बलात्कार किया। महिला ने यह भी लिखा कि उसकी जान… read-more

बुध, 13 जनवरी 2021 - 02:08 PM / by सपना सिन्हा

Tags: dhananjay MUNDE, WOMEN SINGER, rape

Courtesy: one india

rape

फोटो: www.khasokhas.com

नोएडा: नाबालिग बेटी से बलात्कार करने के जुर्म में पिता को हुआ 7 साल का कारावास

साल 2015, फरवरी महीने में नोएडा निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब पांच सालों बाद नोएडा की अदालत ने पिता को बेटी का बलात्कार करने का दोषी ठहराया है। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय निरंजन कुमार ने अपना फैसला सुनाते हुए पिता को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पिता पर 5000 रूपये  का जुर्माना लगाया है। जुर्माना ना देने पर दोषी को 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी… read-more

शुक्र, 18 दिसम्बर 2020 - 01:48 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rape, Father, Jail

Courtesy: Aajtak news

rape

फोटो: THE TELEGRAPH ONLINE

झारखंड से सामने आया दो बहनो के साथ रेप का मामला

झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव से दो नाबालिग बहनो के रेप का मामला सामने आया है। यह दोनों बहने साग तोड़ने के लिए खेत गयी थी, तभी गांव के दो युवकों अमीर हसन और मुमताज अंसारी ने इनका अपहरण कर लिया और इन्हें जंगल ले गए। इन दोनों युवकों ने इन्हें 6 घंटों तक कैद करके रखा और इनका बलात्कार करते रहे। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, और दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया है।

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 11:06 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rape, jharkhnad, pulice

Courtesy: DAILYHUNT

CRIME
रेप की अश्लील वीडियो बनाकर दो साल से कर रहे थे महिला को ब्लैकमेल

हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बलात्कार का एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। लड़की को धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसका बलात्कार किया और बलात्कार का वीडियो भी बनाया गया। आरोपी पिछले दो सालों से अश्लील वीडियो दिखा कर लड़की को ब्लैकमेल कर रहे रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरजीत सिंह और नाजिर सिंह वीडियो दिखाकर दो सालों से लड़की को ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

बुध, 02 दिसम्बर 2020 - 08:49 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: rape, Haryana, Haryana Government, Haryana Police

Courtesy: Aajtak news