Lord Shiva

फोटो:Youngistan

सावन में सपने में इन चार चीज का देखना है बेहद शुभ

सावन के महीने में भक्तों के सपनो का भी खास महत्व होता है। सोते समय सपने में अगर व्यक्ति को बैल दिखे तो इसका अर्थ है कि उसे रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। डमरू दिखने का अर्थ होता है की जीवन की उथल पुथल खत्म होगी। त्रिशूल देखने पर परेशानियों का अंत होता है। इसे देखने पर व्यक्ति को शांति मिलती है।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: saawan, Lord Shiva, hindu, Hindu Religion

Courtesy: ndtv

 Lord Shiva

फोटो: AajTak

सावन के सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए ये चीजें

भगवान शिव की पूजा के लिए सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन के सोमवार के दौरान अगर भगवान शिव को सफेद चीजों को अर्पण किया जाए तो भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। भगवान शिव को कच्चा दूध, दही, घी, चावल, सफेद आंक के फूल, सफेद चंदन, चीनी चढ़ानी चाहिए। इससे किया गया अभिषेक भक्तों को विशेष फल देने वाला होता है। बता दें की सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है।

रवि, 24 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Hindu Religion, Shiv, Lord Shiva, saawan

Courtesy: ABP Live

Saawan

फोटो: India.com

कांवड यात्रा के लिए उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में जुलाई 18 से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनाता है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए है। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पीएससी पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिन मंदिरों में जलाभिषेक होना है वहां अधिक सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Police, saawan, Security

Courtesy: ABP Live

Yogi Adityanath

फोटो: Prokerala

विरासत को संरक्षित करने का दायित्व जनता उठाए : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई 14 को कहा कि सरकार की मदद से विकास कार्यों को बढ़ाया जा सकता है मगर इनके संरक्षण की जिम्मेदारी जनता को उठानी होगी। देश और राज्य की विरासत को सहेजने के लिए जनता को भी सरकार का सहयोग करना होगा। योगी ने कहा अगर कोई संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में भी संकोच नहीं करना चाहिए।

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: saawan, Yogi Adityanath, Historical Places, Uttar Pradesh

Courtesy: News 18

sawan somvaar

फोटो: India TV

शुरू होने वाला है सावन का महीना, इस वर्ष पड़ेंगे पांच सोमवार

सावन का पावन महीना जुलाई 14 से शुरू हो रहा है। संक्रांति के अनुसार सावन की शुरुआत जुलाई 16 से होगी। वहीं पूर्णिमा और संक्राति के मुताबिक सावन का पहला सोमवार जुलाई 18 को पड़ेगा। इसी दिन पंचमी तिथि भी है, जिस कारण नाग पंचमी भी मनाई जाएगी। दूसरा सोमवार जुलाई 25, तीसरा अगस्त एक, चौथा अगस्त आठ और पांचवा सोमवार अगस्त 15 को पड़ेगा। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने का विशेष महत्व होता है।

बुध, 22 जून 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Sawan Somvaar, saawan, Religion, Hindu Religion

Courtesy: ABP Live