वैज्ञानिकों को अंटार्कटिका की बर्फ के 3000 फ़ीट नीचे मिले अज्ञात जीव
वैज्ञानिकों ने ऐसी जगह जीवन की खोज कर ली है जहां पर जीवन की कल्पना कल्पना अब तक असंभव ही माना जा रहा था। यह खोज ब्रिटिश अंटार्कटिका सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है, जिन्होंने इन जीवों को अंटार्कटिका की सतह से 2,860 फीट नीचे और अन्य को 1,549 फीट पानी के नीचे पाया है। वैज्ञानिको द्वारा जारी वीडियो में दो प्रकार के अज्ञात जानवरों को दिखाया गया है। उनमें से एक में लंबे डंठल जैसा है जबकि अन्य एक स्पंज जैसा प्राणी है।
Tags: Scientist, Antarctica, Unknown Species, discovery
Courtesy: India Times
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान का अंदेशा, ग्लेशियर फटने से नहीं आई बाढ़
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी को लेकर अब वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। त्रासदी के कारणों की जांच कर रहे वैज्ञानिकों को आशंका है कि यह त्रासदी ग्लेशियर फटने से नहीं आई है। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि इसका कारण बर्फ की विशाल चट्टान के बरसों तक जमे रहने और पिघलने के कारण उसका कमजोर पड़ना है। जिसके बाद वहां कमजोर जोन का निर्माण हुआ होगा, जिससे अचानक सैलाब आ गया।
Tags: Chamoli, Uttarakhand, glacier meltdown, Scientist
Courtesy: Live Hindustan
बुरे सपनों का शिकार हो रहे हैं कोरोना संक्रमित- अमेरिकी वैज्ञानिक ने किया दावा
अमेरिका की हेलसिंकी यूनिवर्सिटी के स्लीप एंड माइंड रिसर्च ग्रुप की प्रमुख डॉ. अनु-कैटरीना पेसोनन ने अपने अध्ययन में यह पाया है कि कोरोना संक्रमण से लड़ रहे अधिकांश लोगों को रात में विचित्र और बुरे सपने आते है। बता दें कि यह अध्ययन करने वाले शोधकर्ताओं ने फ़िनलैंड में करीब 4000 लोगों का विश्लेषण किया, जिसमें 800 लोगों ने अपने सपनों की जानकारी दी थी। फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी नामक एक पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित भी हुआ है।
Tags: research, Covid-19, Scientist
Courtesy: AMARUJALA NEWS