वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान का अंदेशा, ग्लेशियर फटने से नहीं आई बाढ़
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी को लेकर अब वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। त्रासदी के कारणों की जांच कर रहे वैज्ञानिकों को आशंका है कि यह त्रासदी ग्लेशियर फटने से नहीं आई है। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि इसका कारण बर्फ की विशाल चट्टान के बरसों तक जमे रहने और पिघलने के कारण उसका कमजोर पड़ना है। जिसके बाद वहां कमजोर जोन का निर्माण हुआ होगा, जिससे अचानक सैलाब आ गया।