amarnath yatra

फोटो: Hindustan Times

अमरनाथ यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण की होगी शुरुआत

अमरनाथ यात्रा के लिए जून 28 से तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इस यात्रा के लिए जून 27 से जम्मू में टोकन मिलेंगे जिसमें तिथि और रूट शामिल होगा। पहला जत्था जून 29 को रवाना किया जाएगा। पंजीकरण केंद्रों पर श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा जांच की सुविधा होगी। तत्काल पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं के पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीराम मंदर पुरानी मंडी जम्मू में 400 साधु संत पहुंच चुके है। 

रवि, 26 जून 2022 - 11:55 AM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Shri Amarnath Shrine Board, Amarnath Temple, amarnath yatra 2022

Courtesy: AmarUjala

amarnath yatra security

फोटो: Daily Excelsior

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के लिए 5 हजार अतिरिक्त जवान किए गए तैनात

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत जून 30 से होने से लगभग 5000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जम्मू में आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए क्विक रिएक्शन टीम को भी तैनात किया गया है। अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए पाकिस्तान स्टिकी बम या मैग्रेटिक बम का इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस ने भी अपील की है कि गाड़ी चलाने से पहले गाड़ी की जांच जरुर करें।

शनि, 25 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Shri Amarnath Shrine Board, Amarnath Shrine, Shri Amarnath Ji Yatra

Courtesy: ABP Live

Amarnath Yatra

फोटो: The Economic Times

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

अमरनाथ यात्रा का आयोजन इस वर्ष जून 30 से किया जाना है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन तैयारियां जोर शोर से करने में जुटा हुआ है। इस यात्रा का समापन रक्षाबंधन पर किया जाएगा। यात्रा के संबंध में जम्मू कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का इंतजाम कैसे होगा इसकी तैयारी हो गई है। अभी यात्रा को लेकर कई स्तर पर तैयारियां की जा रही है। 

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Shri Amarnath Shrine Board, Amarnath Temple, Baba Barfani Amarnath Yatra

Courtesy: India TV News

Amarnath Yatra

फोटो: Wikipedia

शुरू हुआ अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी है। यात्रा पंजीकरण के लिए 13 वर्ष से अधिक व 75 वर्ष से कम उम्र वाले लोग बोर्ड की वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्रैल 1 से यात्रा के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। बता दें, यात्रा जून 28 से शुरू होगी और अगस्त 22 तक चलेगी।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 12:37 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Shri Amarnath Shrine Board, Amarnath Yatra, online apply

Courtesy: Abp Live

Amarnath

फ़ोटो: facebook.com

अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए अप्रैल 1 से शुरू होगा पंजीकरण

दक्षिण कश्मीर में स्थित बाबा अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा हेतु अप्रैल 1 से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। 56 दिवसीय इस यात्रा की शुरुआत पहलगाम और बालटाल मार्गों से जून 28 को शुरू होगी और अगस्त 22 को समाप्त होगी। वहीं, पंजीकरण की जानकारी देते हुए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा, ‘‘दोनों मार्गों के लिए पंजीकरण पूरे देश में 446 निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से 1 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक,… read-more

रवि, 28 मार्च 2021 - 12:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Amarnath Yatra, Shri Amarnath Shrine Board, Registration certificates

Courtesy: Punjab kesari

Amarnath Yatra

फोटो: Zee News

कोरोना काल के बाद अब कर पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

पिछले साल कोरोना वायरस के खतरे के कारण अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी | लेकिन अब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से बाबा बर्फानी की यात्रा से जुड़ा यह निर्णय लिया गया है कि इस बार वार्षिक अमरनाथ यात्रा जून 28 से शुरू होकर अगस्त 22 को समाप्त होगी। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ये पहली अमरनाथ यात्रा होगी।

शनि, 13 मार्च 2021 - 02:25 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Baba Barfani Amarnath Yatra, Shri Amarnath Shrine Board, Jammu and Kashmir

Courtesy: Zee News