सोलन में बादल फटने से पांच की मौत, तीन लापता: हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के सोलन में कंडाघाट उपखंड के जादोन गांव में बादल फटने की घटना के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लापता हैं और पांच को बचा लिया गया। इस घटना में दो घर और एक गौशाला भी बह गई। कंडाघाट एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, जादोन गाँव में बादल फटने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई साथ ही पांच लोगों को बचा लिया गया है।
Tags: Himachal Pradesh, Solan, cloud-burst
Courtesy: Hari Bhumi
विधानसभा चुनाव 2022: अक्टूबर 10 को हिमाचल में कांग्रेस चुनाव अभियान शुरू करेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के सोलन से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी और राज्य में एक रैली को संबोधित करेंगी। गांधी के राज्य में कांग्रेस के किले पर कब्जा करने की संभावना है, क्योंकि राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य में यह पहला चुनाव होगा जो वीरभद्र सिंह के बिना होगा। हालांकि कांग्रेस ने उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Tags: priyanka gandhi, Rally, Solan, start the campaign, Congress
Courtesy: Navjivan India
हिमाचल प्रदेश के सोलन के परवाणू ट्रिंबर ट्रेल रोपवे में केबल कार में 13 लोग फंसे, 3 का हुआ रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश के सोलन के परवाणू ट्रिंबर ट्रेल रोपवे में केबल कार में 13 लोग फंस गए हैं। लगभग एक घंटे तक ये केबल कार हवा में फंसी रही और लोगों की सांसें भी अटकी रही। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच बताया जा रहा है कि केबल कार में फंसे 3 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। अन्य को निकालने के लिए आपरेशन जारी है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।
Tags: himachal, Solan, Rescue, ropeway
Courtesy: Jagran