Southwest Monsoon In India

फोटो: India TV News

आईएमडी ने जताया भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल 14 को जानकारी देते हुए बताया, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान भारत में सामान्य बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक यह वर्षा 1971-2020 की अवधि के 87 सेमी की लंबी अवधि के औसत का 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत हो सकती है। प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भाग, मध्य भारत, हिमालय की तलहटी, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में कई क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Southwest monsoon, IMD, rainfall

Courtesy: Navbharat Times

Monsoon

फ़ोटो: Skymet weather

समय से पूर्व केरल पहुँच सकता है दक्षिण पश्चिम मानसून: मौसम विभाग

दो चक्रवाती तूफानों के बाद अब मौसम विभाग ने मानसून के समय से पूर्व आगमन की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के मई 31 को केरल तट से टकराने की संभावना है। मालदीव-कोमोरिन क्षेत्रों के कुछ और हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य क्षेत्रों तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगली सूचना तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। 

शुक्र, 28 मई 2021 - 10:31 AM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, Southwest monsoon, Indian Monsoon, IMD

Courtesy: Jagran News