Ram Mandir Ayodhya

फोटो: Breaking News Today

राम मंदिर के निर्माण में श्रीलंका की अशोक वाटिका के पत्थर का भी होगा इस्तेमाल

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में माता सीता को भी खास स्थान दिया जाएगा। श्रीलंका स्थित सीता एलिया से एक पत्थर का उपयोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार सीता एलिया वह स्थान है जहां देवी सीता को रावण ने 11 माह तक बंदी बना कर रखा था। वर्तमान में इस स्थान पर एक मंदिर है, जिसे सीता अम्मन कोविल नाम से जाना जाता है। मंदिर निर्माण में पत्थर का प्रयोग करने का उद्देश्य इसे रामायण के इतिहास से जोड़ना… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 02:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Ram mandir Ayodhya, sita, Sri Lanka, Ram Mandir Trust

Courtesy: Aajtak News

S Jaishankar

फोटो: The Economic Times

कोरोना महामारी को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कही भारत-श्रीलंका को लेकर कुछ बातें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जनवरी 6 को कोरोना वायरस महामारी के भारत और श्रीलंका के बीच संबंधो पर प्रभाव के बारे में कुछ आश्वासन दिए। जयशंकर ने कहा है कि, ''भारत-श्रीलंका के संबंधो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, और भारत कोविड-19 के बाद श्रीलंका के साथ सहयोग को लेकर उत्साहित है।'' विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के पक्ष और हित में बात करते हुए कहा कि, यह समय जन स्वास्थ्य का नहीं, पर आर्थिक संकट का है।

बुध, 06 जनवरी 2021 - 05:18 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Coronavirus Pandemic, S Jaishankar, Sri Lanka, Epidemic

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Srilanka Prison

फोटो: The Straits Times

Sri Lanka: महारा जेल में भड़के दंगे में हुई 8 लोगों की मौत

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में नवंबर 29 को महारा जेल में दंगा हो गया। इस दंगे की वजह से जेल में मौजूद लोगों में से लगभग 8 लोगों की मृत्यु हो गई, और 37 लोग घायल हो गए। कैदियों ने जेल तोड़कर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उनको रोकने के लिए अपने बल का प्रयोग किया, और वहां दंगा छिड़ गया। पुलिस प्रवक्ता अजित रोहाना ने कहा कि, ''पूरी घटना के दौरान दो जेलर सहित कम से कम 37 और लोग घायल हुए हैं।''

सोम, 30 नवंबर 2020 - 02:21 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Sri Lanka, Prisoners, prison riots

Courtesy: JAGRAN NEWS