Boat

फोटो: Desh Bandhu

श्रीलंकाई नौसेना ने किया 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार, जब्त कीं चार नावें: तमिलनाडु

श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के लगभग 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार मछुआरे रामनाथपुरम, पुडुकोट्टई और नागपट्टिनम जिलों के रहने वाले हैं। सभी मछुआरों को जून 22 की देर रात नेदुनथीवु के पास से उठाया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने चार नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कांकेसंतुरई ले जाया गया… read-more

गुरु, 22 जून 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, sri lankan navy, Arrests, Indian fishermen, boats

Courtesy: Prabha Sakshi

Fishermen

फोटो: The News Minute

श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में 43 भारतीय मछुआरे

श्रीलंकाई नौसेना ने दिसंबर 18 को छह भारतीय नौकाओं समेत 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मछुआरों पर अवैध रूप रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। श्रीलंका की नौसेना ने दिसंबर 19 को इससे समबंधित एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। बता दें कि यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, दोनों देशों के मछुआरे अक्सर अनजाने में एक दूसरे के जल छेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। 

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 06:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Fishermen, sri lankan navy, arrested, National

Courtesy: NDTV News